इंद्र कुमार मोदी दिल्ली के सौजन्य से झुंझुनू शहर के एक सौ ईक्कीस से अधिक मंदिरों के पुजारियों को कंबले ससम्मान भेंट की जायेगी
इंद्र कुमार मोदी दिल्ली के सौजन्य से झुंझुनू शहर के एक सौ ईक्कीस से अधिक मंदिरों के पुजारियों को कंबले ससम्मान भेंट की जायेगी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वाधान में इंद्र कुमार मोदी सुपुत्र स्व. सीताराम मोदी दिल्ली ट्रस्टी एवं अध्यक्ष लावरेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट, सीएमडी स्प्रेड होम प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली, के सौजन्य से झुंझुनूं शहर के एक सौ ईक्कीस से अधिक मंदिरों के पुजारियों को उच्च क्वालिटी की कंबले ससम्मान भेंट की जायेगी। जानकारी देते हुए श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉक्टर डीएन तूलस्यान ने बताया कि इस कार्यक्रम को गरिमा के साथ संपन्न करवाने हेतु संयोजन समिति में चुणा चौक विकास समिति के अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित, मंत्री अशोक तुलस्यान, सुरेंद्र शर्मा प्रधानाचार्य एवं झुंझुनूं नागरिक मंच लोग जिनके नेतृत्व में शहर के मंदिरों में जाकर पुजारियों को कंबले ससम्मान भेंट की जायेगी।