[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : गढला कला कैम्प में किया स्वैच्छिक विशाल रक्तदान शिविर संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : गढला कला कैम्प में किया स्वैच्छिक विशाल रक्तदान शिविर संपन्न

गढला कला कैम्प में किया स्वैच्छिक विशाल रक्तदान शिविर संपन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं : गुढ़ा गोड़जी तहसील के गढ़ला कला कैम्प में शुक्रवार को एसआर ग्रुप की टीम के तत्वाधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं निशुल्क नेत्र, हड्डी चिकित्सा शिविर का आयोजन सीकर की मेडिकल टीम द्वारा किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने बढ़-चढ़कर शिविर में भाग लिया। रक्तदान दाताओं सहित नेत्र रोग, हड्डी रोग व दंत चिकित्सक सर्जन के पास भी मरीजों की पूरे दिन ही लाइन लगी रही। रक्तदाता उत्साह से अपना ब्लड डोनेट कर रहे थे और रक्त दाताओं को हेलमेट वितरण किए इस रक्तदान शिविर में 150 युनिट संग्रहण की और बड़े बुजुर्गों ने भी अपनी बीमारी दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। क्षेत्र के कई गांवो के महिला एवं पुरुषों ने भी अपनी बीमारी का इलाज करवाया और शिविर का फायदा उठाया।

इस मौके पर पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने भी रक्तदान किया और कहा कि एक बूंद रक्त मनुष्य को जीवन दान दे सकता है। सबसे बड़ा दान रक्तदान है। जिला परिषद सदस्य अजय भालोठिया व उनके पुत्र ने भी रक्तदान किया और बताया कि मैं इतने कैंपों में गया लेकिन इस क्षेत्र के युवाओं में जितना जुनून है रक्तदान करने का उतना कहीं नहीं देखा। एसआर ग्रुप टीम के सदस्यों ने बताया कि हम ऐसा कैंप हर साल लगाते हैं। एक बूंद रक्त की किसी का जीवन बचा सकती है इसलिए व्यक्तियो को ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करना चाहिए। इससे मरीजों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाया जाता है।

इस मौके भाजपा युवा जिला अध्यक्ष जयसिंह मांठ, प्रधान प्रतिनिधि रामनिवास खटाणा, नरेंद्र गढ़वाल, कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष सुधीर मुण्ड, विजयपाल बांगड़वा, सत्यवीर बांगड़वा, रामकुमार पीटीआई मैनपुरा, जहान्वी बांगड़वा, ग्रुप के सदस्य लक्की बांगड़वा, संदीप बांगड़वा, संजय बराला प्रशांत ढाका, मुकेश शर्मा, करतार बांगड़वा सहित कई लोग शामिल थे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22