[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केसीसी कम्पनी के बने डेम को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
Janmanasshekhawatiखेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

केसीसी कम्पनी के बने डेम को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

डेम की दिवार ऊंची करने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रर्दशन, केसीसी प्रशासन डेम की मिट्टी से चार मीटर ऊंची कर रहे है डेम की दिवार, ग्रामीण मोहरम या पक्की दिवार बनाने की कर रहे है मांग

खेतड़ी नगर : केसीसी प्रशासन द्वारा टेलिंग डेम पर चार मीटर ऊंची दिवार बनाने को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि केसीसी प्रशासन ने ठेका देकर टेलिंग डेम की दिवार टेलिंग मिट्टी से ही ऊंची कर रहे है जिससे बरसात के समय में डेम की मिट्टी बरसात के पानी के साथ बह कर उनके खेतो में आ जाती है जिससे उनकी सारी फसल खराब हो जाती है साथ ही डेम का हानिकारक केमीकल मिला हुआ पानी और वेस्ट मिट्टी कुंओं में जाने से कुओं का पानी भी डेम के केमिकल के कारण खराब हो जाता है जिससे पानी पिने व खेतों में देने लायक नही रहता।

डेम की मिट्टी उड़कर ग्रामीणों का कर रही है स्वास्थ्य खराब

डेम की मिट्टी सुखने के बाद उड़ कर गोठड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र में फैल जाति है जिससे चर्म रोग, दमा, सांस जैसी गंभीर बिमारीयां फैलने का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि केसीसी प्रसशान मोहरम द्वारा टेलिंग डेम की ऊंचाई करें साथ ही जगह-जगह पौधारोपण करे जिससे डेम की मिट्टी का बहाव नही हो।

फोटो खेतड़ी नगर। ठेकेदार के साथ बहस करने ग्रामीण

केंद्रीय खान मंत्री को भी दिया था ज्ञापन, पहले हो चुका नुकसान

इस संबंध में केसीसी प्रशासन को पहले भी अवगत करवा जा चुका है साथ ही पूर्व में आए केंद्रीय खान एवं कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी को भी ज्ञापन के मार्फत अवगत करवाया लेकिन प्रशासन ने आम जन की समस्या को ध्यान में नही देखते हुए टेलिंग डेम की दीवार डेलिंग मिट्टी से बनाने का ठेका दिया है।

फोटो : खेतड़ी नगर। हल्की हवा से टेलिंग डेम में उड़ती केमिकल युक्त जहरीली मिट्टी

इस संबंध में केसीसी प्रोजेक्ट के अधिकारियों का तर्क-डैम पर दीवार नहीं बन सकती:

इस संबंध में केसीसी प्रोजेक्ट के अधिकारियों का कहना है कि टेलिंग डैम पर दीवार कभी नहीं बनती है। नियमानुसार टेलिंग डैम पर टेलिंग मिट्टी डालकर ही दीवार की ऊंचाई बनाई जा रही है। चार मीटर बढ़ाई जा रही है, जिसमें से 3.60 मीटर ऊंचाई तक टेलिंग डेम की मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। दीवार के ऊपर का टॉप व साइड की रेम्प मोरम डाल कर बनाई जा रही है। इस संबंध में सीडब्लूसी विभाग द्वारा टेक्निकल डिजाइन की ड्रॉइंग लेकर कार्य करवाया जा रहा है।

फोटो : खेतड़ी नगर। हल्की हवा से टेलिंग डेम में उड़ती केमिकल युक्त जहरीली मिट्टी

ग्रामीणों का कहना है कि अगर केसीसी प्रशासन टेलिंग डेम की दिवार मोहर्रम द्वारा व पैड़ लगाने की जल्द कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे, जिसका जिम्मेदार स्वयं केसीसी प्रशासन होगा।

फोटो खेतड़ी नगर। विरोध करते ग्रामीण

विरोध प्रदर्शन करने वालों में राकेश भरगड़, संजीव, नरसी गुर्जर, अशोक, अनिल गुर्जर, धर्मा गुर्जर, सुरेन्द्र, सत्यवीर, अजय, विक्की, अमित, विकाश, शेरसिंह, महेश, प्रमोद, लोकेश, यादराम, सुनिल, पवन सहित अनेक ग्रामीण मौजुद थे।

फोटो: खेतड़ी नगर। डेम की दिवार को लेकर विरोध करते ग्रामीण

इनका कहना है की 

डैम को ऊंचा करने के लिए पक्की दीवार बनाएं :

केसीसी प्रोजेक्ट का कंसनट्रेटर प्लांट का वेस्ट टेलिंग डेम में डाला जाता है, जो सुखने के बाद हवा के साथ गोठड़ा क्षेत्र में आने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, डेम की मिट्टी में खतरनाक केमिकल होने के कारण चर्म रोग व दमा की बिमारी फैलने का डर बना रहता है। इस संबंध में केसीसी प्रशासन को कई बार अवगत करवा दिया गया, साथ ही कुछ दिन पूर्व आए केंद्रीय खान एवं कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी को भी ज्ञापन देकर अवगत करवाया। लेकिन केसीसी प्रशासन इस तरफ ध्यान नही दे रहा बल्की डेम की पाल को डेम की मिट्टी डाल कर ऊंची कर रहे है, जो बरसात के समय बह कर खेतों में जाएंगी जिससे खेती भी बर्बाद होगी। कंपनी को चाहिए कि डेम को ऊचा करने के लिए पक्की दिवार बनाएं। – सरती देवी, गोठड़ा सरपंच

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77