विवाहिता से मारपीट कर गर्म प्रेस चिपकाई:लड़की से पिता की जायदाद बेचकर मांग रहा था रुपए
विवाहिता से मारपीट कर गर्म प्रेस चिपकाई:लड़की से पिता की जायदाद बेचकर मांग रहा था रुपए
चूरू : पिता के नाम हुई जायदाद बेचकर रुपए मांगने के मामले में एक विवाहिता से पति के द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान पति ने पत्नी के गर्म प्रेस चिपका दी। परिवार के लोगों ने विवाहिता को घायल हालत में डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने विवाहिता का इलाज किया।
सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से आई पुलिस ने विवाहिता से घटना की जानकारी ली। घायल झारिया निवासी शहनाज (32) ने बताया कि करीब 15 साल पहले उसकी शादी सीकर के बलौदी निवासी मो. आरिफ अली के साथ हुई थी। तीन साल तक पति विदेश में था। इस दौरान वह अपने पीहर झारिया में पिता के घर रही। कुछ दिनों पहले पति विदेश से आया था।
शहनाज ने बताया कि उसके एक बेटा और एक बेटी है। पति आरिफ ने कहा कि तू अपने पीहर जाकर सरदारशहर में तेरे पिता के प्लॉट को बेचकर रुपपए लेकर आ। जब विवाहिता ने इस बात से मना किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की और गर्म प्रेस चिपका दी। विवाहिता ने बताया कि दस दिन पहले ही ससुराल गई थी। विवाहिता के साथ अस्पताल में चाचा और बहनोई आए थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2125530

