[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांवलिया सेठ के भंडार से निकले रिकॉर्ड 35 करोड़ रुपए:इस बार 2 महीने बाद काउंटिंग; 2 किलो से ज्यादा सोना और 188 किलो चांदी मिली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चित्तौड़गढ़टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सांवलिया सेठ के भंडार से निकले रिकॉर्ड 35 करोड़ रुपए:इस बार 2 महीने बाद काउंटिंग; 2 किलो से ज्यादा सोना और 188 किलो चांदी मिली

सांवलिया सेठ के भंडार से निकले रिकॉर्ड 35 करोड़ रुपए:इस बार 2 महीने बाद काउंटिंग; 2 किलो से ज्यादा सोना और 188 किलो चांदी मिली

चित्तौड़गढ़ : चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर में इस बार दान का रिकॉर्ड बना है। दो महीने में सांवरा सेठ मंदिर में करीब 35 करोड़ रुपए का दान मिला है। इस बार रिकॉर्ड तोड़ रुपयों के साथ-साथ 2 किलो सोना, करीब 188 किलो चांदी और कई देशों की करेंसी भी मिली है। पिछले साल इसी समय दो महीने के भंडार से करीब 17 करोड़ रुपए मिले थे।

सांवलिया सेठ मंदिर में हर महीने चतुर्दशी तिथि पर दानपात्र खुलते हैं। इस बार दीपावली पर दानपात्र नहीं खुला था। ऐसे में 2 महीने बाद दानपात्र खुले हैं। 30 नवंबर को खुले दान पात्रों से निकले दान की गिनती शुक्रवार शाम को खत्म हो गई।

इस बार 1 किलो का एक सोने का बिस्किट और 100-100 ग्राम के 6 सोने के बिस्किट भी दान में मिले हैं।
इस बार 1 किलो का एक सोने का बिस्किट और 100-100 ग्राम के 6 सोने के बिस्किट भी दान में मिले हैं।

दान में मिले 13 लाख 93 हजार के सिक्के

मंदिर में दान की गिनती 6 राउंड (दिन) में पूरी हुई है। पहले ही दिन 11 करोड़ 34 लाख 75 हजार रुपयों की गिनती हो गई थी। जबकि दूसरे दिन (1 दिसंबर को) अमावस्या होने के कारण काउंटिंग नहीं हुई। 2 दिसंबर को 3 करोड़ 60 लाख रुपयों की काउंटिंग हुई। 3 दिसंबर को 4 करोड़ 27 लाख 80 हजार रुपए, 4 दिसंबर को 2 करोड़ 73 लाख 90 हजार रुपए, 5 दिसंबर को 3 करोड़ 51 लाख 29 हजार 500 रुपयों की गिनती हुई। आज (6 दिसंबर) को आखिरी दिन सिक्कों की गिनती हुई है। सांवरा सेठ के दरबार में भक्तों ने 13 लाख 93 हजार 81 हजार रुपए के सिक्के दान दिए।

9 करोड़ से ज्यादा के मनी ऑर्डर आए

भक्तों ने ऑनलाइन और मनी ऑर्डर से ऑफिस में 9 करोड़ 30 लाख 27 हजार 427 रुपए जमा कराए हैं। इसके बाद कुल दान राशि 34 करोड़ 91 लाख 95 हजार 68 रुपए मिले हैं।

सोना-चांदी का भी रिकॉर्ड दान मिला

सांवरा सेठ के दरबार में सोना-चांदी का भी जमकर दान मिला है। भंडार से 2 किलो 290 ग्राम सोना और 58 किलो 900 ग्राम चांदी मिली है, जबकि भेंट कक्ष में 504 ग्राम 560 मिलीग्राम सोना और 128 किलो 930 ग्राम चांदी मिली है। यानी कुल दो महीनों में 2 किलो 794 ग्राम 560 मिलीग्राम सोना और 187 किलो 9 ग्राम चांदी मिली है।

जानकारी के अनुसार चांदी की सामग्री का कुल वजन 583 किलो 153 ग्राम था, जिसमें करीब 454 किलो लकड़ी लगी हुई थी। इस बार 1 किलो का एक सोने का बिस्किट और 100-100 ग्राम के 6 सोने के बिस्किट भी दान में मिले हैं।

सांवलिया जी को दान में भारी मात्रा में विदेशी करेंसी और चेक भी मिले हैं।
सांवलिया जी को दान में भारी मात्रा में विदेशी करेंसी और चेक भी मिले हैं।

विदेशी करेंसी भी मिली

इसके अलावा भंडार से करीब 20 लाख रुपए मूल्य के अमेरिकी डॉलर के साथ ही बड़ी संख्या में यूएई, नेपाल, कुवैत, फ्रांस आदि देशों की विदेशी करेंसी भी मिली है। इसके साथ ही काफी संख्या में चेक भी मिले। यह रुपए भंडार और भेंट कक्ष में मिले रुपयों में शामिल नहीं है।

पिछले साल से डबल दान राशि

इसके पहले साल 2022 में इसी दो महीने वाली अमावस्या पर खोले गए भंडार से 12 करोड़ 67 लाख रुपए की और भेंट कक्ष, ऑनलाइन 1 करोड़ 41 लाख 88 हजार रुपए की प्राप्ति हुई थी। यानी 14 करोड़ 8 लाख 88 हजार रुपए मिले थे। भंडार और भेंट कक्ष से 571 ग्राम सोना और 45 किलो 965 ग्राम चांदी की प्राप्ति हुई थी। इसके बाद साल 2023 में इसी दो माह वाली अमावस्या पर खोले गए भंडार से 13 करोड़ 86 लाख रुपए की और भेंट कक्ष, ऑनलाइन 3 करोड़ 33 लाख 87 हजार रुपए की प्राप्ति हुई। इसमें 17 करोड़ 19 लाख 87 हजार रुपए मिले। भंडार व भेंट कक्ष से 660 ग्राम सोना और 57 किलो चांदी की प्राप्ति हुई थी।

इस बार दान में 2 किलो सोना और 188 किलो चांदी भी मिली है।
इस बार दान में 2 किलो सोना और 188 किलो चांदी भी मिली है।

6 दिन तक चली भंडार गणना

चतुर्दशी पर खोले गए भंडार की गणना अमावस्या को छोड़कर लगातार 6 दिन चली। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाली गणना में मंदिर और विभिन्न बैंकों के करीब 125 लोगों ने भाग लिया। गणना के दौरान गणना स्थल पर स्थायी रूप से लगे सीसीटीवी कैमरा के अलावा पूरे परिसर की वीडियो रिकॉर्डिंग भी लगातार जारी रही। सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहे। बाहर निकलने पर तलाशी भी ली गई। गणना के बाद समस्त सोना-चांदी अत्यधिक सुरक्षित कोषागार में रख दिया गया।

100 रुपए निकलने पर लगते थे जयकारे

परंपरा के चलते 2 महीने का भंडार हो जाने से भगवान के सामने लगे दोनों मुख्य भंडार दान राशि से फुल भर गए। इसके कारण दोनों भंडारों पर लकड़ी के चार अस्थाई भंडार बनाकर लगाने पड़े। पहली बार ही चार भंडार लगे। अब भंडार से करोड़ों रुपए निकाल रहे हैं, जबकि एक समय ऐसा था जब 100 रुपए के कुछ नोट भंडार से निकलते तो बड़ी बात मानी जाती थी। कस्बे के मनोहर लाल जैन बताते हैं कि वर्ष 1970-75 के लगभग जब भगवान का भंडार खुलता था, तब 100 रुपए का नोट निकलने पर भी भगवान के जयकारे लगते थे।

Related Articles