दिव्यांग हीरो राजेश वर्मा जयपुर राजस्थान में दिव्यांग गौरव अवार्ड से हुए सम्मानित
दिव्यांग हीरो राजेश वर्मा जयपुर राजस्थान में दिव्यांग गौरव अवार्ड से हुए सम्मानित
राजगढ़ : विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में जयपुर राजस्थान में भारतीय दिव्यांग संघ के द्वारा दिव्यांग गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमे देश भर से दिव्यांग प्रतिभाओ का चयन कर उन्हें सम्मानित किया। वहीं राजगढ़ जिले से एक मात्र दिव्यांग अंतर्राष्ट्रीय मॉडल राजेश वर्मा जो अनेक प्रतिभाओं के धनी है उनका भी इस सम्मान समारोह में चयन कर उन्हें दिव्यांग गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। राजेश वर्मा का जीवन बहुत ही संघर्ष भरा रहा है। 2019 में एक हादसे में उनकी कमर में चोट लगने से वो व्हीलचेयर के सहारे हो गए और बड़ी हिम्मत करके ओर अपनी ईच्छा शक्ति को जागृत करके वो सटीक के सहारे चलने लगे और मॉडलिंग की दुनियां में कदम रखा और कई खिताब अपने नाम करके एक रिकॉर्ड दर्ज किया इसी के साथ राजेश वर्मा दिव्यांग पंजा कुश्ती करते है व्हीलचेयर पर फुटबॉल खेलते है व्हीलचेयर पर क्रिकेट खेलते है।ऐसे कई प्रतिभाओं के साथ आगे बढ़ रहे है और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन रहे है राजेश वर्मा को दिव्यांग जन अपना आइडियल मानते हैं और वो दुनियां के दिव्यांग हीरो ग्रुप का संचालन करते हैं जिसमें देश भर से दिव्यांग जन उनके साथ जुड़े हुए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034193


