[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में तेज रफ्तार कार ने परिवार को रौंदा:खाना खाकर टहल रहे थे; पति-पत्नी सहित 4 घायल, सीसीटीवी में कैद हुई घटना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में तेज रफ्तार कार ने परिवार को रौंदा:खाना खाकर टहल रहे थे; पति-पत्नी सहित 4 घायल, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

झुंझुनूं में तेज रफ्तार कार ने परिवार को रौंदा:खाना खाकर टहल रहे थे; पति-पत्नी सहित 4 घायल, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

झुंझुनूं : झुंझुनूं में तेज रफ्तार कार ने एक परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में दारा सिंह, उनकी पत्नी सीता, बेटी अंजली और ज्योति घायल हो गए। घायलों को भगवान दास खेतान (बीडीके) अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चारों का इलाज चल रहा है। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया।

मामला झुंझुनूं के रीको में स्थित कच्ची बस्ती के पास का है। रीको स्थित पुलिस लाइन के सामने वार्ड नंबर 12 के रहने वाले दारा सिंह का परिवार खाना खाकर घर के पास ही घूम रहा था, उसी समय एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना सोमवार की रात के करीब 9 बजे की है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज बुधवार को सामने आया है।

बीडीके अस्पताल में भर्ती घायल दारा सिंह।
बीडीके अस्पताल में भर्ती घायल दारा सिंह।

हादसे में घायल परिवार रीको स्थित कच्ची बस्ती का रहने वाला है। इस संबंध में घायल दारासिंह के भाई रवि ने कोतवाली थाने में कार ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाकर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करवाया है। रवि ने बताया कि 2 दिसंबर की रात को उसका भाई दारासिंह, भाभी सीता और भतीजी अंजली और ज्योति कच्ची बस्ती के पास रोड़ से 7-8 फीट दूरी पर खडे़ थे। अचानक तेज रफ्तार से ब्लैक रंग कार आई और उन्हें टक्कर मार दी।

ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार, मामला दर्ज

इसके बाद ड्राइवर गाड़ी को लेकर फरार हो गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। घायल को तुरंत प्रभाव से झुंझुनूं के राजकीय बीडीके अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायलों का बीडीके अस्पताल में इलाज चल रहा है।

झुंझुनूं के कोतवाली थाने के SI सुरेश रोनल ने बताया – घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना की जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज निकाले हैं। परिजनों ने मामला दर्ज करवाया है, जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini