[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे ग्रामीण:मुआवजा व हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग, युवक का नहीं लिया शव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे ग्रामीण:मुआवजा व हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग, युवक का नहीं लिया शव

दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे ग्रामीण:मुआवजा व हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग, युवक का नहीं लिया शव

झुंझुनूं : झुंझुनूं के नयासर गांव में बेकाबू थार से हुए हादसे के मामले में ग्रामीण दूसरे दिन भी मोर्च्यूरी के बाहर धरने पर बैठे रहे। मृतक युवक का शव नहीं लिया है।

इससे पहले सोमवार को प्रशासन ने दो बार वार्ता की लेकिन विफल रही थी। मदरसा बोर्ड के जिलाध्यक्ष इमरान बुडगर्जर ने बताया कि जब तक मृतक के परिवार को एक करोड़ रूपए, सरकारी नौकरी, गंभीर घायलों को 50-50 लाख रूपए का मुआवजा, हत्या का मामला दर्ज करने, झुंझुनूं अवैध रूप से चलाई जा रही रेंटल गाडियां के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने नही जाएगी धरना जारी रहेगा।

गौरतलब है कि सोमवार सुबह आठ बजे के करीब तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर नयासर गांव की चौपाल पर किराणा की दुकान में घुस गई थी।

हादसे में दुकान मालिक देवकरण कस्वां, दुकान पर बैठे राकेश कस्वां व रणवीर कस्वां, दुकान से सामान ले रहे पुष्पेंद्र मेघवाल, आर्यन मेघवाल व उनके पिता मनोज मेघवाल जीप की चपेट में आकर घायल हो गए।

घायलों को बीडीके अस्पताल ले जाया गया। जहां से युवक पुष्पेंद्र मेघवाल समेत दो अन्य को जयपुर रैफर किया गया। जहां पर पुष्पेंद्र की मौत हो गई। दो का जयपुर व तीन का बीडीके में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini