[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं  : पुलिस जुटी जांच में,झुंझुनूं रोडवेज बस स्टैंड पर जेब से निकाले 1 लाख:बिसाऊ जाने के लिए आए दंपती से वारदात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं  : पुलिस जुटी जांच में,झुंझुनूं रोडवेज बस स्टैंड पर जेब से निकाले 1 लाख:बिसाऊ जाने के लिए आए दंपती से वारदात

झुंझुनूं रोडवेज बस स्टैंड पर जेब से निकाले 1 लाख:बिसाऊ जाने के लिए आए दंपती से वारदात, पुलिस जांच में जुटी

झुंझुनूं  : झुंझुनूं शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े एक युवक की जेब से एक लाख रुपए चोरी हो गए। स्टैंड से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी भी है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। आस पास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन चोर हाथ नहीं आया।

बिसाऊ के वार्ड नं 10 निवासी अखतर पुत्र जमाल मंगलवार दोपहर को किसी काम से झुंझुनूं आया था। अख्तर की पत्नी भी साथ थी। दोपहर 12 बजे के करीब बिसाऊ जाने के लिए वे बस स्टैंड पहुंचे थे। इस दौरान अज्ञात चोर ने उसकी जेब में रखे एक लाख रुपए निकाल लिए।

पीड़ित ने बताया कि वह किसी काम से झुंझुनूं पैसे लेने आया था, पैसे लेकर अपने घर बिसाऊ जा रहा था। एक लाख रुपए जेब में रखे थे। झुंझुनूं बस स्टैंड पर पहुंचने के कुछ देर बाद ही जेब में रखे रुपए गायब थे।

इस संबंध में अख्तर ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि दोपहर करीब 12 बजे वह अपने घर जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ा था, इतने में ही एक अज्ञात व्यक्ति ने जेब काटकर 1 लाख रूपए पार कर दिए। गौरतबल है कि इससे पहले भी झुंझुनूं रोडवेज बस स्टैंड पर कई घटनाएं हो चुकी हैं, फिलहाल पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोर की तलाश कर रही है।

रोडवेज बस स्टैंड के सीसीटीवी खराब

घटना के बाद पुलिस की ओर से रोडवेज बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी चेक किए गए, लेकिन सीसीटीवी खराब होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस की ओर से आस-पास के सीसीटीवी खंगाले गए। अज्ञात व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22