भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व की जिला कार्यशाला परशुराम भवन में संपन्न हुई
भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व की जिला कार्यशाला परशुराम भवन में संपन्न हुई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व की जिला कार्यशाला परशुराम भवन में जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र जोशी, विधायक हरलाल सहारण,जिला संगठन प्रभारी राम गोपाल सुथार, प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला, लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र झाझडिया, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, राष्ट्रिय परिषद् सदस्य ओम सारस्वत, संगठन पर्व सहअधिकारी बजरंग गुज्जर, अभिषेक चोटिया, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश जांगिड़,सुजानगढ़ विधानसभा प्रत्याशी संतोष मेघवाल जिला चुनाव अधिकारी मोहन मोरवाल, चन्द्राराम गुरी, मंचस्थ रहे।
देवेंद्र जोशी ने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग व देश के विधान के अनुसार चलने वाली पार्टी है।आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व शक्ति बनने की ओर अग्रसर है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने सभी वर्गों का सम्मान किया है महिलाओं को आरक्षण देकर उनका सशक्तिकरण किया है उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता का सम्मान भाजपा में ही होता है।उन्होंने देश ,प्रदेश में भाजपा सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत को ध्यान में रखते हुए कार्य करे। उन्होंने भाजपा को लोकतंत्र के प्रति समर्पित बताते हुए कहा कि वास्तविक लोकतंत्र भाजपा में ही है क्योंकि इसका प्रत्येक कार्यकत्र्ता लोकतंत्र का संस्कार लिए हुए है।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सक्रिय सदस्यता अभियान को 5 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।
मोहन मोरवाल ने कहा कि संगठन पर्व को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित है।उन्होंने आगामी कार्य योजना के बारे में बताते हुऐ कहा कि शीध्र ही जिला सक्रिय सदस्यता अभियान में और ज्यादा उत्साह के साथ कार्य करेगा। इस अवसर पर संगठन पर्व सहसहयोगी बजरंग गुर्जर ने कहा कि 39 मण्डलो पर संगठन पर्व प्रभारी नियुक्त किये जा चुके है जो अपने आंवटित मण्डलो पर जाकर कार्यकर्ताओ से सम्पर्क कर रहे है। अभिषेक चोटिया ने आभार व्यक्त किया। संचालन जिला महामंत्री भास्कर शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र कंवल, नरेन्द्र काछवाल, नरेन्द्र सैनी, सत्तार खांन, पवन माहेश्वरी, कौशल पूनियां, भारती मुदगल, विमला गढ़वाल, महेन्द्र न्यौल विक्रम कोटवाद, प्रधान मधुसूदन राजपुरोहित, फतेहचन्द सोती, डॉ महेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष विजय कस्वा, दीनदयाल सैनी, सुरेश सारस्वत, अरूण शर्मा, मनोज शर्मा, राकेश शर्मा, पवन बोथरा, रामफल लम्बोरिया, ओम खिचड़, मदनगोपाल बालाण, प्रभा धंधावत, अख्तर खांन, अभिमन्यु मीणा, दिनेश शर्मा, विजय शर्मा, हेमसिंह शेखावत, श्रीकृष्ण भाकर, राजेन्द्र सोनी, रमेश शर्मा, नीरज जांगिड़, अर्जुन फ्रांसा, दीनदयाल पारीक, आकाश सैनी, गोगराज सैनी, ओम इन्दोरिया, सुशील लाटा, मुकेश प्रजापत, राजकरण चौधरी, जमरदीन तेली, गोपाल मारू, सीपी शर्मा, मुकेश प्रजापत, श्रीराम पीपलवा, सुरेन्द्र स्वामी, नत्थूराम प्रजापत, प्रधान विनोद देवी, प्रमिला देवी, प्रदीप कुमार अत्री, बिहारीदान चारण, इन्दुकुमार शर्मा, लिखमीचन्द मेघवाल, धर्मवीर सिंह पूनियां, मुकेश निमिवाल, जोगेन्द्र झाझड़िया, विमल पूनियां, कृष्ण कुमार भाकर, प्रवेश ख्यालियां, दौलत तंवर, सुभाष जांगिड़, गोगराज सैनी, कैलाश शर्मा, रामस्वरूप कटारिया, कमल बुढाढरा, जयपालसिंह टकणेत, सुशील इन्दोरिया, जितेन्द्र शर्मा, मोहनलाल गढ़वाल, गिरधारी लाल जांगिड़, सोहनलाल भांभू सीपी शर्मा, अजय तंवर, मुकेश प्रजापत, गंगाराम कड़वासरा, गिरधारी लाल सोनी, गजानंद गौड़, अजीतसिंह राठौड़, विशाल शर्मा, जुगलसिंह शेखावत, रणजीत सिंह तंवर, अनूप खण्डेलवाल, अंकित शर्मा, एडवोकेट, ओमपाल सिंह इन्दा, नरेन्द्र शर्मा, एडवोकेट, गिरधारीलाल पारीक, राजेन्द्र छाजूसर, संतोष तालणिया, भागीरथ सिंह राठौड़, श्याम पारीक, दीनदयाल स्वामी, महेन्द्र सिंह, पवन बोथरा, नारायण पारीक, श्योपाल मेघवाल, सुशील लाटा, हरिप्रसाद दायमा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।