[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लूट की घटना के आरोपियों की पुलिस ने करवाई परेड, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा के साथ पुलिस जिंदाबाद के लगाए नारे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लूट की घटना के आरोपियों की पुलिस ने करवाई परेड, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा के साथ पुलिस जिंदाबाद के लगाए नारे

लूट की घटना के आरोपियों की पुलिस ने करवाई परेड, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा के साथ पुलिस जिंदाबाद के लगाए नारे

झुंझुनूं : झुंझुनूं के चंवरा चोफुल्या में ई-मित्र संचालक मनीष अग्रवाल और महेंद्र कुमार सैनी के साथ 29 जुलाई 2024 को लाखों रुपए की लूट की घटना हो गई थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। वहीं उदयपुरवाटी थाना अधिकारी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 नवंबर 2024 को आरोपी इंद्राज गुर्जर पाटन नीमकाथाना व ईश्वर गुर्जर सरुण्ड कोटपुतली को गिरफ्तार किया था। दोनों को शिनाख्त के लिए जेल भेज दिया गया था।

आरोपियों की मौके की कार्रवाई शिनाख्त परेड

उदयपुरवाटी थाना अधिकारी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों की शिनाख्त होने पर गुरुवार को चंवरा चोफुल्या में शिनाख्त परेड करवाई । थानाधिकारी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी इंद्राज गुर्जर, ईश्वर गुर्जर को चंवरा चोफुल्या मौके पर लेजा कर ई-मित्र दुकान सहित घटना से जुड़े अन्य जगहों की शिनाख्त की गई।

ग्रामीणों ने लगाए पुलिस जिंदाबाद के नारे

गुरुवार को लूट के दोनों आरोपियों को पुलिस चंवरा चोफुल्या लेकर पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए। ग्रामीणों ने उदयपुरवाटी थाना अधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का स्वागत किया व पुष्प वर्षा की।

यह थी घटना

29 जुलाई 2024 देर रात्रि चंवरा चौफूल्या से अपने घर जा रहे दो लोगों के साथ लूट की वारदात हो गई थी। पुलिस की जानकारी के अनुसार ककराना निवासी ईमित्र संचालक मनीष अग्रवाल व महेंद्र कुमार सैनी को मोटरसाइकिल पर बैठकर घर जा रहे थे। अचानक पीछे से दो-तीन लोग मोटरसाइकिल पर आए व बोलने लगे आपने हमारे से गाली गलौज क्यों की। जबकि हमने उनसे कोई बातचीत नहीं की। मनीष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पीछे से एक मोटरसाइकिल और आई उस पर भी तीन लोग सवार थे। उन्होंने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे हम नीचे गिर गए व चोट आ गई व देसी कट्टा दिखाकर हमारा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में तीन – चार लाख रुपए नगद, एटीएम कार्ड, मोबाइल सहित अन्य सामान था। ग्रामीणों की मदद से घायल अवस्था में दोनों को चंवरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर रखी थी वह आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62