[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं के सूरजगढ़ में यहां थानेदार सहित 10 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज, 3 को पुलिस लाइन भेजा, जानें क्यूं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

झुंझुनूं के सूरजगढ़ में यहां थानेदार सहित 10 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज, 3 को पुलिस लाइन भेजा, जानें क्यूं

धरने में चौथे दिन विधायक पितराम काला व भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया भी पहुंचे। बाद में एएसपी देवेन्द्र सिंह राजावत, डिप्टी विकास धिंधवाल से वार्ता की गई। इसके बाद पूरा मामला शांत हुआ।

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के भूड़नपुरा पंचायत के परसा का बास में शराब का अवैध कारोबार करने वाले को पकड़ने गई पुलिस व ग्रामीणों के बीच हुए विवाद को लेकर चल रहे धरने में चौथे दिन विधायक पितराम काला व भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया भी पहुंचे। बाद में एएसपी देवेन्द्र सिंह राजावत, डिप्टी विकास धिंधवाल से वार्ता की गई। जिसमें ग्रामीणों की ओर से रखी मांग को मानते हुए थानेदार सुखदेव सिंह व 9 पुलिसकर्मियों सहित शराब ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा एक महिला व दो पुलिस कर्मियों को लाइन भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार थानेदार सुखदेव सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मवीर, हेड कांस्टेबल भीमकोर, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल धर्मेंद्र, विजेंद्र, घनश्याम, अमित कुमार, नवीन कुमार, प्रवीण कुमार सहित शराब ठेकेदार बिल्लू गढ़वाल पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा हेड कांस्टेबल भीमकोर, घनश्याम व अमित कुमार को लाइन में भेज दिया गया है। पुलिस की ओर से हवासिंह मेघवाल सहित उनके परिवार व रिश्तेदारों पर किए गए मुकदमे की जांच चिड़ावा के सीआई विनोद सांभरिया करेंगे।
वहीं, ग्रामीण राजेश कुमार की ओर से पुलिस कर्मियों के खिलाफ हुई एफआईआर की जांच चिड़ावा डिप्टी विकास धीधवाल करेंगे। राजेश दहिया ने बताया कि ग्रामीणों की मांग मान ली गई है धरना समाप्त कर दिया गया है। प्रतिनिधि मंडल में बसपा चूरू जिलाध्यक्ष देईराम मेघवाल, कैलाश दास महाराज सारी, धर्मपाल गांधी, एडवोकेट हवासिंह चौहान, सरपंच प्रतिनिधि सुनील बीजारणीयां जाखोद, संदीप पाटील, राजवीर खूडी शामिल रहे।

विधायक काला ने एसपी से की बात

सूरजगढ़ पुलिस के खिलाफ चला आ रहे हैं धरने पर गुरुवार को पिलानी विधायक पितराम काला धरने पर पहुंचे और ग्रामीणों की पीड़ा जानी। इसके बाद विधायक काला ने एसपी शरद चौधरी सहित डिप्टी विकास धींधवाल से बातचीत की और ग्रामीण पर पुलिस की ओर की गई बर्बरता के खिलाफ पुलिस कर्मियों पर एफआईआर दर्ज कार्रवाई की मांग की। विधायक काला ने कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो विधानसभा में मामला उठाएंगे। विधायक काला के साथ अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार विरोधी जिला संघर्ष समिति झुंझुनूं के जयलाल सिंह, बलवीर सिंह काला, रामनिवास भूरिया, देशकरण सिंह मेहरिया, रामप्रसाद आल्हा, रधुवीर सिंह भाटिया भी थे।

 

ये है पूरा मामला

दरअसल, भूड़नपुरा पंचायत के परसा का बास में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस पर हमले के मामले में दो महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया था। जिन्हें मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था। जहां से सभी को जेल भेज दिया था। इस पर ग्रामीणों ने थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता की। ऐसे में सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जांए। इसके अलावा गिरफ्तार किए गए सभी लोगों की छोड़ने की मांग रखी। वहीं, थानेदार सुखदेव सिंह का कहना था कि पुलिस ने घटना वाले दिन अवैध शराब के साथ हवा सिंह को पकड़ा था। लेकिन, पुलिस पर हमला करके हवासिंह को छुड़वाया गया और पकड़ी गई शराब भी आरोपी ले गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62