[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बंद मकान से लाखों की चोरी:जयपुर गया था परिवार, ताला टूटा देखकर पडोसी ने दी सूचना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बंद मकान से लाखों की चोरी:जयपुर गया था परिवार, ताला टूटा देखकर पडोसी ने दी सूचना

बंद मकान से लाखों की चोरी:जयपुर गया था परिवार, ताला टूटा देखकर पडोसी ने दी सूचना

झुंझुनूं : झुंझुनूं में चोर एक बंद मकान के ताले तोड़कर नगदी व सोने- चांदी के जेवरात चुरा ले गए। परिवार के सभी लोग अपने बेटे के पास रहने के लिए जयपुर गए हुए थे। घटना झुंझुनूं शहर के वार्ड नंबर 52 में बगड़ रोड़ की है।

पीड़ित प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि वह 8 नवंबर को अपने मकान को बंद कर बेटे के पास जयपुर गया हुआ था। 27 नवंबर को पडोसी ने फोन कर मकान के ताले टूट होने की जानकारी दी। तब आकर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर रखी अलमारी, बक्से व सूटकेस के खुले हुए थे। पूरा सामान बिखरा हुआ पड़ा था।

घर में रखे सामान की तलाशी ली तो 20 हजार रुपए नगद सहित चांदी के 50 सिक्के, चांदी के बरतन (थाली, कटोरे, ग्लास, चम्मच), चार चांदी के हाफ सेट, एक ब्रेसलेट, कड़ा, दो सोने के सिक्के, सोने के कान के टॉप्स, 10 तांबे के सिक्के, 10 पीतल, 10 मिश्र धातु के सिक्के सहित अन्य सामान गायब था। उसके पीड़ित ने थाना पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62