[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दीपावली से पहले सीकर में प्रदूषण और प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, दर्जनों व्यापारियों के काटे चालान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

दीपावली से पहले सीकर में प्रदूषण और प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, दर्जनों व्यापारियों के काटे चालान

नगर परिषद और प्रदूषण नियंत्रण मंडल की संयुक्त कार्रवाई; दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक से दूर रहने की सख्त हिदायत

सीकर : दीपावली पर्व पर पर्यावरण संरक्षण और आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल एवं नगर परिषद सीकर की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न बाजारों में विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों व्यापारियों के चालान काटे गए। वहीं, दुकानदारों को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई।

अभियान के दौरान टीम ने व्यापारियों को प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान की जानकारी देते हुए ग्राहकों को सामान देने के लिए प्लास्टिक थैलियों के बजाय कपड़े के थैले, पर्यावरण अनुकूल कैरी बैग और जैव अपघटनीय विकल्प अपनाने की समझाइश की।

नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि दीपावली खुशियों और रोशनी का पर्व है, लेकिन त्योहार की खुशियां पर्यावरण और आमजन के स्वास्थ्य की कीमत पर नहीं होनी चाहिए। उन्होंने दुकानदारों और आमजन से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने तथा पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ सीकर के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। नगर परिषद की ओर से स्वच्छता और प्लास्टिक नियंत्रण को लेकर जागरूकता अभियान एवं कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी नीरज शर्मा ने कहा कि दीपावली के दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रत्येक नागरिक को सजग रहने की आवश्यकता है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए गंभीर समस्या है। व्यापारियों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग बंद कर कपड़े के थैले और अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण केवल विभागों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सामूहिक दायित्व है।

संयुक्त कार्रवाई में क्षेत्रीय अधिकारी नीरज शर्मा, नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव, कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता विकास कुमार, सूचना सहायक कुलदीप सिंह, सहायक सुरेश, अंकित एवं बाबूलाल सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। अधिकारियों ने व्यापारियों और आमजन से दीपावली का पर्व स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल तरीके से मनाने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग कर स्वच्छ सीकर के संकल्प में सहभागी बनने की अपील की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62