[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सपा सांसद बोले-छोटे-छोटे जज देश में आग लगाना चाहते हैं:पीएम खुद अजमेर शरीफ चादर भिजवाते हैं; केंद्रीय मंत्री का पलटवार-इनकी पार्टी का DNA ही ऐसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरनई दिल्लीराजस्थानराज्य

सपा सांसद बोले-छोटे-छोटे जज देश में आग लगाना चाहते हैं:पीएम खुद अजमेर शरीफ चादर भिजवाते हैं; केंद्रीय मंत्री का पलटवार-इनकी पार्टी का DNA ही ऐसा

सपा सांसद बोले-छोटे-छोटे जज देश में आग लगाना चाहते हैं:पीएम खुद अजमेर शरीफ चादर भिजवाते हैं; केंद्रीय मंत्री का पलटवार-इनकी पार्टी का DNA ही ऐसा

अजमेर/दिल्ली : सपा से राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा- देश में ऐसे छोटे-छोटे जज बैठे हैं, जो इस देश में आग लगवाना चाहते हैं। कोई मतलब नहीं है, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अजमेर शरीफ पर चादर भिजवाते हैं। हमारे देश और दुनियाभर के लोग वहां आते हैं। अब उसे विवादों में घसीटना घृणित और ओछी मानसिकता का प्रतीक है।

रोमगोपाल यादव के बयान पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार करते हुए कहा- उनकी पार्टी का DNA ही ऐसा है। यह हिंदुओं पर गोली चलवाने की बात करते हैं और उनके अधिकारों को छीनने की बात करते हैं। मुलायम सिंह मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने यही किया था। यह वोट के खातिर मुसलमान को खुश करना चाहते हैं। हिंदू कहां जाएंगे, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है तब उनकी जुबान नहीं खुलती है। केवल हिंदुओं को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। अभी भी सबक सीख लें, देश का वोट उनके साथ नहीं है।

कोर्ट ने अल्पसंख्यक मंत्रालय समेत 3 को भेजा है नोटिस

बता दें कि 27 नवंबर को अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में संकट मोचन महादेव मंदिर होने का दावा करने वाली याचिका अजमेर सिविल कोर्ट ने स्वीकार कर ली और इसे सुनने योग्य माना। हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता की ओर से यह याचिका लगाई गई थी। इसके बाद अल्पसंख्यक मंत्रालय, दरगाह कमेटी अजमेर और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) को नोटिस भेजा है। मामले में अगली सुनवाई 20 दिसंबर को होगी।

यादव बोले- बीजेपी कुछ भी कर सकती है

इस मामले को लेकर सपा के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा- सत्ता में बने रहने के लिए बीजेपी समर्थक लोग कुछ भी कर सकते हैं। देश में आग लग जाए, इससे उन्हें कोई मतलब नहीं। बस सत्ता में बने रहें। उन्होंने कहा कि अजमेर शरीफ का मुद्दा मेरे सामने आया है। हमारी पार्टी संभल के मुद्दे के साथ-साथ इस मुद्दे को भी उठाएगी।

केंद्रीय मंत्री बोले- सर्वे कानूनी अधिकार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मामले पर कहा- अजमेर में कोर्ट ने आदेश दिया है। हमारा काम है किसी हिंदू ने याचिका दायर की और कोर्ट ने सर्वे के लिए आदेश दिया है तो इसमें दिक्कत क्या होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सत्य है जब मुगल आक्रांता आए थे तो हमारे मंदिरों को तोड़ा था। अब आप कहेंगे कितने मस्जिदों पर आप बोलेंगे तो मैं कहूंगा आज तक कांग्रेस की सरकार केवल तुष्टिकरण करती रही।

तुष्टिकरण के कारण ही ये हालात हैं। 1947 में मांग उठी थी कि मुगल आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़कर उस पर मस्जिद बनाई है, उसे वापस मंदिर बनाया जाए। उसे नेहरू ने तभी मान लिया होता तो आज हमें कोर्ट में अर्जी देने की जरूरत नहीं पड़ती। कोर्ट ने इस बात को माना है और सर्वे का कानूनी अधिकार है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89