[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इलाज के लिए अब नहीं लेकर जानी पड़ेगी पर्ची:आभा कार्ड बताएगा मरीज की मेडिकल हिस्ट्री, मरीज का होगा पूरा डाटा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इलाज के लिए अब नहीं लेकर जानी पड़ेगी पर्ची:आभा कार्ड बताएगा मरीज की मेडिकल हिस्ट्री, मरीज का होगा पूरा डाटा

इलाज के लिए अब नहीं लेकर जानी पड़ेगी पर्ची:आभा कार्ड बताएगा मरीज की मेडिकल हिस्ट्री, मरीज का होगा पूरा डाटा

झुंझुनूं : इलाज के लिए झुंझुनूं के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचने वाले मरीजों को अब पर्ची की जरूरत नहीं पड़ेगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाए जाने वाले आभा कार्ड पर चिकित्सक मरीज का उपचार करेंगे। वहीं इस कार्य में मरीज की सभी बीमारियों का रिकार्ड होगा।

इससे उपचार को लेकर चिकित्सकों को परेशानी नहीं होगी। केंद्र सरकार की योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग हर व्यक्ति का नि:शुल्क डिजिटल आभा आईडी कार्ड (आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता ) बनवा रहा है। इसे लेकर अब प्रत्येक व्यक्ति की आभा आईडी बनाई जाएगी।

इससे व्यक्ति को अस्पताल में एक बार पर्ची बनवाने के बाद फिर से इसे साथ ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मोबाइल से लिंक आधार कार्ड के जरिए आभा कार्ड बनेंगे। आभा कार्ड 14 अंक का होगा। इसमें प्रत्येक व्यक्ति की बीमारी व पिछले इलाज का डेटा फीड होगा। अस्पताल में मरीज के इलाज के लिए जाने पर चिकित्सक आभा कार्ड या इसके नबरों के जरिए यह डेटा देख सकेंगे।

पहले कौनसी दवा दी गई ,कौनसी दवा लिखनी है, इससे उन्हें आसानी होगी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी विजय सिंह ने बताया- स्वास्थ्य विभाग ने कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एएनएम, आशा सहयोगिनी इन दिनों घर-घर जाकर आशा डिजिटल ऐप से डिजिटल आभा कार्ड बनाने का कार्य कर रही है।

झुंझुनूं सीएमएचओ डॉ दयानंद ने बताया- केंद्र सरकार योजना के तहत लोगों के नि:शुल्क डिजिटल, आभा आईडी कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की बीमारी ,उसके उपचार की जानकारी होगी। उपचार के लिए आने वाले व्यक्ति को आभा कार्ड लेकर आना होगा।

चिकित्सक के कंप्यूटर में व्यक्ति की आभा आईडी डालने पर व्यक्ति की बीमारी ,उसके किए गए उपचार के बारे में जानकारी दिखाई देगी। इससे इलाज करने में ओर सुविधा होगी।

इसके लिए इन्हें विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। इसके लिए आशा प्रत्येक का डेटा रजिस्टर में अंकित कर रही है। इसमें व्यक्ति का नाम, उम्र, आधार संया, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, लाभार्थी को प्राप्त सरकारी योजनाओं की जानकारी भी शामिल है।

लाभार्थी के घरों पर नंबर डाले जा रहे हैं। उन्होंने यह जानकारी देते हुए कहा कि घर पर आशा सहयोगिनी, एएनएम पहुंचने पर उनका सहयोग करें।

घर बनाए जा सकते हैं आभा कार्ड

किसी व्यक्ति के पास एंड्राइड मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप है तो आप घर बैठे ही अपना आभा कार्ड बना सकता है। इसके लिए उसे गूगल में https// abha. abdm. gov. in लिखना होगा। होम पेज क्रेट आभा नंबर पर क्लिक करना होगा।

इस पर आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस के दो ऑप्शन मिलेंगे। आधार पर क्लिक करने पर आधार कार्ड नंबर भरना होगा। इसके बाद आई एग्री पर क्लिक कर फिर कैप्चा भरना होगा। इसके बाद नेक्स्ट पर क्लिक कर आधार नंबर ,मोबाइल नंबर भरना होगा।

इसके बाद वेरिफाइड करना होगा। इसके बाद आभा कार्ड बनकर तैयार होगा। कोई भी व्यक्ति इसके बाद पीडीएफ डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin