[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

15 दिसंबर से पहले हर छात्र की बनेगी अपार आईडी:12 अंकों का होगा पहचान नंबर, विद्यार्थी का रहेगा पूरा रिकॉर्ड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

15 दिसंबर से पहले हर छात्र की बनेगी अपार आईडी:12 अंकों का होगा पहचान नंबर, विद्यार्थी का रहेगा पूरा रिकॉर्ड

15 दिसंबर से पहले हर छात्र की बनेगी अपार आईडी:12 अंकों का होगा पहचान नंबर, विद्यार्थी का रहेगा पूरा रिकॉर्ड

झुंझुनूं : झुंझुनूं में राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने की अंतिम तारीख तय कर दी गई है। यह आई डी हर हाल में 15 दिसंबर तक बनानी होगी। इसको लेकर स्कूल शिक्षा एवं भाषा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने आदेश जारी किए हैं।

शासन सचिव ने इसे प्राथमिकता देने की बात कही है। ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) में विद्यार्थियों की पूरी शैक्षणिक उपलब्धि को एक साथ रखा जा सकेगा। यह आईडी 12 अंक की होगी। इससे विद्यार्थी के पूरे जीवन में यूनीक शैक्षणिक पहचान के रूप में रहेगी। इसके लिए जिले के सरकारी व निजी स्कूलों में तेजी से कार्य हो रहा है।

बच्चों से खुद व पिता के आधार कार्ड मंगवाए जा रहे हैं। यह आईडी स्कूलों में बनाई जा रही है। शासन सचिव ने हर जिले से प्रति दिन की प्रगति रिपोर्ट भी मांगी है।

जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक मनोज ढाका ने बताया कि अपार आईडी बनाना भविष्य के लिए अच्छा है। इससे हर विद्यार्थी का पूरा व स्थायी रिकॉर्ड रहेगा। भविष्य में बच्चों को परेशानी नहीं आएगी।

रुकेगा फर्जीवाड़ा

पिछले दिनों कई परीक्षाओं में छात्र-छात्राओं को फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी का प्रयास करते हुए पकड़ा था। भविष्य में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

जानकारों का कहना है कि अपार आईडी के माध्यम से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को ट्रैक किया जाएगा। इसके साथ ही ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को फिर शिक्षा से जोड़ने में मदद मिलेगी। अपार आईडी में हर विद्यार्थी का पूरा व स्थायी अभिलेख रहेगा।

जिसमें पाठयक्रम, अंक तालिका, प्रमाण पत्र व अन्य उपलब्धियां शामिल होंगी। इसे डिजी लॉकर से भी जोड़ा जाएगा। विद्यार्थियों के शैक्षणिक परिणामों, छात्रवृत्तियों, लाभकारी कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग प्रशासनिक स्तर पर संभव होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin