[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पशु पालकों की समस्याओं से कराया अवगत पहाड़ी क्षेत्र में जंगली जानवरों द्वारा पहुंचाए गए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पशु पालकों की समस्याओं से कराया अवगत पहाड़ी क्षेत्र में जंगली जानवरों द्वारा पहुंचाए गए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग

हिंसक जंगली जानवरों की सुनिश्चित व्यवस्था की जाए ताकि गांवों के लोगों को मिले निजात

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : भरत सिंह कटारिया

ककराना : प्रमुख समाज सेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा ने भाजपा कार्यालय सीकर में सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री प्रेम सिंह बाजोर से मुलाकात कर इलाके की जनहित की कई समस्याओं से अवगत कराया है। सुरेश मीणा ने बताया कि पहाड़ी इलाके में पिछले काफी समय से जंगली जानवर लोगो के घरों में घुसकर मवेशियों और पालतू पशुओं को अपना शिकार बना रहे है। मृतक भेड़ बकरियों की सरकारी फॉर्मेलिटी पूरी करने के बाद भी अब तक पशुपालक को सरकारी मुआवजे के रूप में फूटी कोड़ी नहीं मिली।मीणा ने बताया कि आज के इस युग में गाय भैंस भेड़ बकरियों की कीमत आसमा छू रही है ऐसे में मात्र मुआवजा राशि से गरीब लोगों का काम कैसे चलेगा।उन्होंने कहा कि कई गांवों में जंगली सुवर फसल को चौपट कर रहे है। इसी प्रकार पैंथर जैसे जंगली जानवर जानवरों को ही नहीं बल्कि इंसान को भी अपने शिकार बनाने में नहीं चूकते ऐसे में सरकार को चाहे कि वो इन भयावक जंगली जानवरों के लिए पुख्ता तारबंदी कर चारे पानी की व्यवस्था कर इनका निश्चित प्रबंध करे।।जिस पर सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने इस पर प्रभावी कार्यवाहीं करने का भरोसा दिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62