विद्यालय में संविधान दिवस मनाया एवम शपथ ली
विद्यालय में संविधान दिवस मनाया एवम शपथ ली

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : सुभाष चन्द्र चौबदार
नवलगढ़ : लादूराम रामदेव बेसवाल राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मुकुंदगढ़ में संविधान दिवस मनाया गया। विद्यालय में सम्बलन के लिए पधारे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में समस्त छात्र छात्राओं एवम स्टाफ सदस्यों ने देश के संविधान में आस्था एवम निष्ठा रखने की शपथ ली। शर्मा ने संविधान के निर्माण एवम इसे अंगीकार करने की प्रक्रिया के बारे में सभी को अवगत करवाया।इस अवसर पर आर पी अशोक कुमार सैनी ने बच्चों के शैक्षणिक उन्नयन के महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर प्रकाश डाला।प्रधानाचार्या सरोज शर्मा ने स्वस्थ लोकतंत्र के लिए समझदारीपूर्ण, भयमुक्त एवम अनिवार्य मतदान हेतु सभी को प्रेरित किया।कैलाश बिजारणिया ने शपथ दिलवाई। वरिष्ठ अध्यापक महेन्द कुमावत ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर सुरेश पूनिया, मंजू मीणा, सुनील कुमार, अनिल कुमार, पूनम, महेंद्र मील, सुमन कुमारी, मुकेश डोटासरा, सुरेंद्र कुमार, विकास जांगिड़, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।