[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में जाली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार:500 के नकली नोट को असली बताकर कर रहा था खरीददारी, 23 हजार की नकली करेंसी मिली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में जाली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार:500 के नकली नोट को असली बताकर कर रहा था खरीददारी, 23 हजार की नकली करेंसी मिली

सीकर में जाली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार:500 के नकली नोट को असली बताकर कर रहा था खरीददारी, 23 हजार की नकली करेंसी मिली

सीकर : सीकर जिले की गोकुलपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हजारों के जाली नोटों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक जाली नोटों के साथ खरीददारी कर रहा था। युवक के कब्जे से 500-500 के जाली नोट भी जब्त किए हैं।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया- पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक युवक जयपुर रोड स्थित सीकर होटल पर सामान खरीदने के लिए 500 रुपए के नकली नोट को असली बताकर खरीदारी कर रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां पर एक नीले रंग की ट्रैकसूट पहने हुए होटल के काउंटर के सामने सामान खरीदने के लिए एक युवक खड़ा था। जिसके पास 500 रुपए का नकली नोट था जो होटल संचालक को असली बताकर चलाने की फिराक से खड़ा हुआ था।

पुलिस ने युवक से उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम अशोक चौधरी (20) निवासी चाकसू (जयपुर ग्रामीण) होना बताया। युवक ने होटल से पानी की बोतल, नमकीन का पैकेट व एक बिस्किट खरीदने पर होटल संचालक को 500 का नकली नोट दिया था। जिसकी जांच की गई तो 500 का नोट जाली पाया गया।

पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो उसकी लोवर से पांच-पांच सौ के 46 नोट जाली मिले। इस तरह पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 47 नोट पांच-पांच सौ के जब्त किए। जिनकी कुल राशि 23 हजार रुपए है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62