[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बार में दबिश देकर युवक को पकड़ा:देशी कट्टा और कारतूस बरामद,बार के लॉन में बैठकर इंतजार कर रहा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बार में दबिश देकर युवक को पकड़ा:देशी कट्टा और कारतूस बरामद,बार के लॉन में बैठकर इंतजार कर रहा था

बार में दबिश देकर युवक को पकड़ा:देशी कट्टा और कारतूस बरामद,बार के लॉन में बैठकर इंतजार कर रहा था

सीकर : सीकर की सदर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बार में बैठकर किसी का इंतजार कर रहा था। फिलहाल पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।

सदर थाना इंचार्ज इंद्रराज मरोड़िया ने बताया कि 25 नवंबर को नेशनल हाईवे पर गश्त के दौरान टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि सबलपुरा में स्थित गब्बर बार होटल के पीछे वाले लॉन में एक युवक बैठा है जिसके पास हथियार हो सकता है और वह किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर टीम ने दबिश दी और युवक को वहीं पकड़ लिया।

युवक ने अपना नाम विष्णु सैन(24) पुत्र गजेंद्र कुमार निवासी गुलाब की कोठी, मोचीवाड़ा रोड वार्ड नंबर 1 सीकर होना बताया। जब पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस मिला। जिन्हें जब्त करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है कि वह हथियार कहां से लेकर आया और क्या वारदात करने वाला था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62