खेत में आसमान से गिरा डिवाइस:किसान ने डाबला पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने बताया मौसम विभाग का उपकरण
खेत में आसमान से गिरा डिवाइस:किसान ने डाबला पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने बताया मौसम विभाग का उपकरण
पाटन : पाटन क्षेत्र के ग्राम पंचायत स्यालोदङा में सोमवार शाम किसान के खेत में आसमान से डिवाइस गिरने का मामला सामने आया है। किसान छोटु लाल गुर्जर ने बताया कि कल शाम को खेत में काम कर रहे थे।इस दौरान आसमान से एक सफेद गुबारा आता हुआ दिखाई दिया। कुछ देर में ही वह जमीन पर गिर गया, जिसे देखकर एक बार तो ऐसा लगा जैसे कोई खतरनाक वस्तु है। कुछ देर बाद उसे खोल कर देखा तो उसमें एक थर्माकोल का बाक्स था जिसमें वायर सेल के साथ एक डिवाइस लगी हुई थी।
कुछ कागज भी साथ थे जिस पर मोबाइल नंबर व मौसम विभाग चूरू लिखा हुआ था। आज सुबह डाबला पुलिस को सूचना दी गई। डाबला थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि स्यालोदङा में एक किसान के खेत में डिवाइस गिरने की सुचना पर मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और डिवाइस को कब्जे में लेकर डिवाइस पर लिखे नंबर पर बात करने पर पता चला कि यह मौसम विभाग द्वारा हवा की गुणवत्ता के बारे में रिसर्च करने कि डिवाइस है। कोई संदिग्ध वस्तु नहीं है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2139873


