[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्यमंत्री से मिले नवनिर्वाचित विधायक राजेंद्र भांबू:भाजपा नेता श्रवण चौधरी भी साथ में रहे, सीएम ने दी बधाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

मुख्यमंत्री से मिले नवनिर्वाचित विधायक राजेंद्र भांबू:भाजपा नेता श्रवण चौधरी भी साथ में रहे, सीएम ने दी बधाई

मुख्यमंत्री से मिले नवनिर्वाचित विधायक राजेंद्र भांबू:भाजपा नेता श्रवण चौधरी भी साथ में रहे, सीएम ने दी बधाई

फतेहपुर : प्रदेश में हुए सात विधानसभा उपचुनावों में भाजपा की पांच सीटों पर जीत के बाद, रविवार देर शाम भाजपा नेता श्रवण चौधरी ने झुंझुनूं के नवनिर्वाचित विधायक राजेंद्र भांबू और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

इस दौरान श्रवण चौधरी ने मुख्यमंत्री को मिठाई खिलाई और झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत के साथ-साथ प्रदेश में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नवनिर्वाचित विधायक राजेंद्र भांबू को बधाई दी और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

श्रवण चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। साथ ही, उन्होंने पार्टी के प्रदर्शन को जनता के विश्वास और भाजपा की कार्यशैली का परिणाम बताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62