[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

8 जनवरी को सुजानगढ़ से रवाना होगी कुंभ स्नान यात्रा:अयोध्या, वाराणसी की यात्रा कर प्रयागराज कुंभ स्नान होगा, अन्नक्षेत्र में एक महीने तक लगेगा भंडारा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

8 जनवरी को सुजानगढ़ से रवाना होगी कुंभ स्नान यात्रा:अयोध्या, वाराणसी की यात्रा कर प्रयागराज कुंभ स्नान होगा, अन्नक्षेत्र में एक महीने तक लगेगा भंडारा

8 जनवरी को सुजानगढ़ से रवाना होगी कुंभ स्नान यात्रा:अयोध्या, वाराणसी की यात्रा कर प्रयागराज कुंभ स्नान होगा, अन्नक्षेत्र में एक महीने तक लगेगा भंडारा

सुजानगढ़ : प्रयागराज का महाकुंभ जनवरी 2025 में शुरू होने जा रहा है। जिसके लिए सुजानगढ़ से बस यात्रा रवाना होगी। साथ ही गोवर्धन खालसा अन्नक्षेत्र में एक महीने तक शहर की सियाराम बाबा की बगीची की ओर से भंडारा व शिविर लगाया जाएगा। सोमवार को बगीची में आयोजित कार्यक्रम में इसके पोस्टर का विमोचन किया गया।

नरेंद्र भाटी ने बताया कि 8 जनवरी को सुजानगढ़ से बस द्वारा यात्रा रवाना होगी। जो 15 जनवरी तक चलेगी। इस दौरान यात्रा में तीर्थ यात्रियों को अयोध्या, वाराणसी की यात्रा करवाकर प्रयागराज में कुंभ स्नान करवाया जाएगा। वापसी में यात्रा चित्रकूट होते हुए लौटेगी।

इसी दौरान महंत श्यामसुंदर दास त्यागी को गोवर्धन खालसा गद्दी के महामंडलेश्वर की उपाधि दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भंडारे व शिविर में सहायता देने की अपील की। दिनेश स्वामी ने बताया कि यात्रा की व्यवस्थाएं गोलू स्वामी, मनीष स्वामी, महेंद्र टाक, कपिल पारीक, लालनाथ सिद्ध, नत्थूदास सिद्ध, पवन शर्मा, आनंदीलाल सोनी संभालेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62