[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 328वें दिन भी जारी:बोले-नहर नहीं आना दुर्भाग्यपूर्ण, इससे महंगाई-बेरोजगारी बढ़ी, जायज मांग पूरी करें सरकार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 328वें दिन भी जारी:बोले-नहर नहीं आना दुर्भाग्यपूर्ण, इससे महंगाई-बेरोजगारी बढ़ी, जायज मांग पूरी करें सरकार

किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 328वें दिन भी जारी:बोले-नहर नहीं आना दुर्भाग्यपूर्ण, इससे महंगाई-बेरोजगारी बढ़ी, जायज मांग पूरी करें सरकार

चिड़ावा : सिंघाना सड़क मार्ग स्थित लाल चौक बस स्टैंड पर यमुना नहर के लिए किसान सभा के बैनर तले ग्रामीणों के सहयोग से दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 328वें दिन भी जारी रहा। धरने में वक्ताओं ने कहा कि नहर आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है, जो इस बात का संकेत है कि पानी की समस्या गंभीर हो चुकी है।

नहर आंदोलन के प्रवक्ता विजेंद्र शास्त्री ने कहा कि किसानों की वाजिब मांगों के लिए लंबे समय से संघर्ष जारी है। भूजल स्तर के अत्यधिक गिरावट के कारण खेत-खलिहान सूने हो चुके हैं। इसका परिणाम बेरोजगारी, महंगाई और बढ़ते अपराध के रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को समय रहते किसानों की जायज मांगें पूरी करनी चाहिए।

जल्द शुरू होगा जीवन बचाओ अभियान

वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द ही नहर का पानी उपलब्ध नहीं कराया गया तो “जीवन बचाओ अभियान” शुरू किया जाएगा। इसके तहत नहर की मांग को लेकर जनसहयोग से आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यदि मांग पूरी नहीं होती है, तो पंचायतीराज चुनाव में मतदान का बहिष्कार भी किया जा सकता है।

धरने में भाग लेने वाले प्रमुख लोग

धरने में उप सचिव ताराचंद तानाण, यात्रा संयोजक रणधीर ओला, महिला अध्यक्ष सुनीता सांई पंवार, नौजवान सभा के करण कटारिया, सौरभ सैनी, निर्मल ओला, सुनील शर्मा, रमेश कुमार, नौरंग नेहरा, कुसुम देवी, रजवणी, विनोद देवी, प्रियंका, मीरा, संतोष, राजेंद्र सिंह, जगराम योगी, सतपाल चाहर, राजपाल चाहर, कोषाध्यक्ष महेश चाहर, विक्रम सिंह, अनिल कुमार, कृष्ण सिंह, धर्मेंद्र कुमार, लोकेश कुमार, शीशराम तानाण, उपाध्यक्ष बजरंग लाल और रतिराम सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet