संभागीय आयुक्त ने स्कूल बच्चों से किए सवाल-जवाब:मतदान केन्द्रों का भी किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
संभागीय आयुक्त ने स्कूल बच्चों से किए सवाल-जवाब:मतदान केन्द्रों का भी किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
फतेहपुर : संभागीय आयुक्त वंदना सिंह ने गुरुवार शाम फतेहपुर के रामगढ़ उपखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों और मतदाता सूची के नवीनीकरण की प्रगति का जायजा लिया। आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और नवीनीकरण प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से पूरा करने पर जोर दिया।
इस दौरान संभागीय आयुक्त वंदना सिंह ने खोटिया स्थित शहीद बाघसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया से जुड़े दिशा-निर्देश देते हुए अधिकारियों से योजनाओं को अधिकतम लोगों तक पहुंचाने पर बल दिया।
संभागीय आयुक्त ने कक्षा 6 के विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई और पाठ्यक्रम से संबंधित सवाल पूछे। बच्चों द्वारा दिए गए संतोषजनक उत्तरों पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय के संस्था प्रधान शिवलाल बलारा ने आयुक्त को विद्यालय की व्यवस्थाओं और प्रगति के बारे में जानकारी दी।
संभागीय आयुक्त ने रुकनसर स्थित राजकीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में शिक्षण कार्य, बुनियादी सुविधाओं और बच्चों की शैक्षिक प्रगति का आकलन किया। आयुक्त ने अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए कि शिक्षा और मतदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों में गुणवत्ता और जागरूकता बनाए रखने के लिए सतर्कता और समर्पण के साथ कार्य करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2035163


