[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अनुभव प्रमाण-पत्र के लिए वाल्मीकि समाज ने सीकर नगर परिषद में किया हंगामा और प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अनुभव प्रमाण-पत्र के लिए वाल्मीकि समाज ने सीकर नगर परिषद में किया हंगामा और प्रदर्शन

अनुभव प्रमाण-पत्र के लिए वाल्मीकि समाज ने सीकर नगर परिषद में किया हंगामा और प्रदर्शन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : हरत कुमार

सीकर : सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए अनुभव प्रमाण-पत्र बनाने की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज ने सीकर नगर परिषद में जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। वाल्मिकी समाज के लोगों ने नगर परिषद में जमकर नारेबाजी की और नगर परिषद की कार्यशैली के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।

सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष विक्की लखन ने बताया कि सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए वाल्मीकि समाज के युवाओं को अनुभव प्रमाण-पत्र की जरूरत पड़ती है। लेकिन सीकर नगर परिषद कमिश्नर युवाओं को अनुभव प्रमाण-पत्र नहीं दे रहे जिसके कारण समाज के हजारों युवा रोजगार से वंचित है।

प्रदेशाध्यक्ष लखन ने बताया कि 2015 -16 से पहले किसी भी कर्मचारी की पीएफ और ईएसआई की कटौती नहीं हुई। अब अनुभव प्रमाण-पत्र बनाने के लिए युवा जब जा रहे हैं तो कमिश्नर कह रहा है कि पीएफ लेकर आओ, लेकिन युवाओं के पास पीएफ-ईएसआई नहीं है। इसलिए उन्हें अनुभव प्रमाण-पत्र नहीं मिल रहा। अनुभव प्रमाण-पत्र लेने वाले सभी युवक वाल्मीकि समाज के हैं।

युवाओं ने कहा कि ठेकेदार हमें अनुभव प्रमाण-पत्र देने के लिए तैयार है लेकिन नगर परिषद की मनमानी के कारण वे वंचित हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर उनकी मांगे जल्द नहीं मानी गई तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62