[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला घरेलू हिंसा पर कार्यशाला का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

महिला घरेलू हिंसा पर कार्यशाला का आयोजन

महिला घरेलू हिंसा पर कार्यशाला का आयोजन

सुजानगढ़ : स्वयं सेवी संस्था विनायक महिला विकास समिति द्वारा महिला अधिकारीता विभाग चूरू के निर्देश अनुसार जी एच एस राजकीय महाविद्यालय सुजानगढ़ में महिला घरेलू हिंसा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के सी ईओ राजकुमार कुमावत में बताया कि महिला घरेलू हिंसा रोकथाम करनी बहुत जरूरी है महिला जग जननी होते हुए भी आज उसे उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है इसका जिम्मेदार हमारा समाज है अपने घर समाज में ऐसा वातावरण बनाना है जिससे महिला अपने आप को सुरक्षित महसूस करें सरकार द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र,सखी वन स्टॉप सेंटर, इंदिरा महिला शक्ति केंद्र पर दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई महाविद्यालय की प्राचार्य विनीता चौधरी ने कहा कि बेटियों को सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है समाज में अच्छा वातावरण पैदा करें ताकि महिलाओं को घरेलू हिंसा से मुक्ति मिल सके शिक्षा के क्षेत्र में महिला बहुत आगे बढ़ रही है लेकिन आज भी महिला उत्पीड़न नहीं रोक पा रहे हैं यह हमारे लिए बहुत ही गंभीर विषय है सास अपनी बहू को बेटी के समझने लगेगी तो घरेलू हिंसा को रोका जा सकता है इस दौरान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी करवाया गया जिसमें विजेताओं को संस्था विनायक महिला विकास समिति द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया संस्था के मास्टर ट्रेनर रामावतार मिश्रा ने कहा कि नारी अब मजबूर नहीं मजबूत बने कार्यक्रम में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र सुजानगढ़ की परामर्शदाता खुशबू चौधरी, निर्मला देवी सुरक्षा सखी डॉ. कोमल गौड़, सुरभि पांडे सहायक प्राचार्य विजय सिंह प्रोफेसर पूजा शर्मा प्रोफेसर डॉ. नीतिका प्रोफेसर बी एस बेरवा एवं महाविद्यालय की सैकड़ो छात्राएं उपस्थित रही

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62