नर्सेज कार्यकारिणी घोषित, महासचिव बने विक्रम सिंह
नर्सेज कार्यकारिणी घोषित, महासचिव बने विक्रम सिंह
सीकर : राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन (एकीकृत) जिलाध्यक्ष श्यामलाल बिजारणिया ने सोमवार को कार्यकारिणी घोषित की। कार्यकारिणी में विक्रमसिंह को महासचिव बनाया है। नरेंद्र बधाला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लक्ष्मणसिह को कार्यकारी अध्यक्ष, बनवारी मेघवाल और विनोद खीचड़ को संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है। मूलसिंह तंवर को कोषाध्यक्ष, सरोज गोदारा और सुनीता धायल को महिला मंत्री की जिम्मेदारी दी है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी अस्पताल अधीक्षक से मुलाकात की। अस्पताल संचालन में सहयोग का आश्वासन दिया। नर्सेज की समस्याएं बताई। अधीक्षक द्वारा नर्सेज समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान संगठन के प्रांतीय सभाध्यक्ष भगवाना राम राड़, जिला संरक्षक सीताराम जांगिड़, महासंघ जिलाध्यक्ष राजेश बाटड़, ओमपाल सिंह, बनवारीलाल मेघवाल, सुनीता धायल सहित कई नर्सेज प्रतिनिधि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035118


