[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने के मामले 4 गिरफ्तार:दो कैंपर व एक बोलेरो जब्त की, घटना में कॉस्टेबल हुआ था घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने के मामले 4 गिरफ्तार:दो कैंपर व एक बोलेरो जब्त की, घटना में कॉस्टेबल हुआ था घायल

झुंझुनूं : पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर कॉस्टेबल को घायल करने के मामले में पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दो कैंपर व एक बोलेरो कार जब्त की है।

दरअसल दो दिन पहले गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के हांसलसर गांव में हुई आगजनी व तोडफोड की घटना के मामले में गुढ़ागौड़जी, सुलताना व एजीटीएफ की टीम बदमाशों को पकड़ने के लिए उनका पीछा कर रही थी।

इस दौरान पुलिस नंगली गुजरान में पहुंची तो बदमाशों ने खुद को घिरता हुआ देख, पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे गाड़ी में सवार कांस्टेबल मनोज मीणा घायल हो गया था। पुलिस की गाड़ी भी श्रतिग्रस्त हो गई थी। सुल्ताना थानाधिकारी भजनाराम ने 18 नामजद सहित 10- 15 जनों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया था।

थानाधिकारी भजनाराम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संदीप कुमार(25) पुत्र बहादुर सिंह निवासी पोषणा, हांसलसर का आदित्य मीणा(21) पुत्र रामजीलाल, दीपक(24) पुत्र अशोक कुमार निवासी मालसर थाना गुढ़ागौड़जी तथा आशीष(21) पुत्र बिहारीलाल,(भुकाना)थाना सुलताना है। आरोपी आदतन बदमाश है। संदीप कुमार के खिलाफ गुढ़ागौड़जी और कुचामन सिटी(नागौर) में पूर्व में 5 मामले दर्ज है। वही दीपक मालसर के खिलाफ झुंझुनूं और नवलगढ़ में तीन मामले दर्ज है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। घटना में शामिल अन्य आरोपियां की तलाश की जा रही है।

पुलिस पीछा कर रही थी

शुक्रवार को हँसलसर में आपसी कहासुनी के बाद पास बैठने वाले दो जनों के बीच विवाद बढ़ गया। जिसमें दोनों तरफ से परस्पर आगजनी के मामले भी दर्ज हैं। शनिवार देर शाम गुढा पुलिस बदमाशों की लोकेशन के आधार पर नाटास में रेड मारने गई थी। जिस दौरान यह घटना घटित हो गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62