[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक का चिड़ावा दौरा:बोले- शिक्षा से ही राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक का चिड़ावा दौरा:बोले- शिक्षा से ही राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव

शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक का चिड़ावा दौरा:बोले- शिक्षा से ही राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव

झुंझुनूं : शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक जगवीर सिंह यादव ने चिड़ावा का दौरा किया। इस अवसर पर उनका सम्मान समारोह लोहिया संस्थान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिड़ावा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुशील शर्मा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सरकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र वर्मा उपस्थित रहे।

समारोह का आरंभ मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद संयुक्त निदेशक जगवीर सिंह यादव का स्वागत संस्था चेयरमैन राम सिंह नेहरा, निदेशक जगपाल सिंह यादव, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुशील शर्मा और प्रधानाचार्य महेंद्र वर्मा ने साफा, शॉल और माल्यार्पण कर किया।

अपने संबोधन में संयुक्त निदेशक यादव ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा न केवल मानवता के उत्थान का माध्यम है, बल्कि इसके जरिए राष्ट्र का सर्वांगीण विकास भी संभव है। उन्होंने शिक्षा को समाज और देश के गौरव को बढ़ाने का महत्वपूर्ण साधन बताया।

इस कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा, संस्था सचिव प्रदीप नेहरा, चेयरपर्सन ममता नेहरा, प्रिंसिपल प्रमोदिनी दुबे, प्रधानाचार्या प्रमिला झाझड़िया, कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार शर्मा, पूरणमल गजराज, गुलजार खान, प्रदीप सोनी, संदीप राव, सुरेश यादव सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संचालन और समापन

समारोह का संचालन हिंदी व्याख्याता विमलेश जांगिड़ ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62