[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में सड़क का काम बीच में छोड़ने से परेशानी:शहरवासियों ने कहा-ऊंचाई चार फीट बढ़ी, बसें तक नहीं निकल पा रही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में सड़क का काम बीच में छोड़ने से परेशानी:शहरवासियों ने कहा-ऊंचाई चार फीट बढ़ी, बसें तक नहीं निकल पा रही

खेतड़ी में सड़क का काम बीच में छोड़ने से परेशानी:शहरवासियों ने कहा-ऊंचाई चार फीट बढ़ी, बसें तक नहीं निकल पा रही

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे में सड़क का निर्माण कार्य बीच में छोड़ देने से आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर निर्माण कार्य पूरा करवाने की मांग की है। एसडीएम बंशीधर योगी को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि स्टेट हाईवे नंबर 13 खेतड़ी- नीमकाथाना सड़क मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। कंपनी ने नगर पालिका क्षेत्र में कई स्थानों पर प्रमुख रास्तों के सामने खुदाई कर दी, जिससे सड़क का लेवल नीचा हो गया है।

राजकीय अजीत उप अस्पताल के सामने अस्पताल में जाने वाली सड़क व मुख्य बाजार में जाने वाली सड़क की भी खुदाई करने से ऊंचाई लगभग चार फिट हो गई है। सड़क निर्माण करने वाली कंपनी ने अपने निर्माण कार्य का इस स्थान पर लगभग कार्य पूर्ण कर दिया है, लेकिन दोनों ओर खुदाई करना भूल गए।

ग्रामीणों ने बताया की तीन-चार माह पहले अस्पताल के सामने सड़क बनाने के लिए खुदाई की गई थी, जिसे मुख्य बाजार जाने वाली सड़क की ऊंचाई लगभग चार फिट हो गई। इससे मुख्य बाजार में जाने वाले भारी वाहन लगभग सभी बंद हो गए। यहां तक की स्कूल बसें भी बंद हो गई है अभिभावकों को अजीत अस्पताल के पास ही लाकर बच्चों को स्कूल बस में बैठाना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि सात दिन में अस्पताल के सामने व मुख्य बाजार में वाले रास्ते की सड़क को लेवल नहीं किया तो इसके लिए आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर पार्षद हरमेन्द्र चनानिया, गोकुलचंद मेहरड़ा, नागरमल, मुकेश बनेटीवाल, राकेश कुमार, चंद्रजीत शास्त्री, ओमप्रकाश सैनी, कपिल सैनी, सुरेश और रोहिताश सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62