[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी नगर में मनाया 38वां खान सुरक्षा सप्ताह:कर्मचारियों को दी नियमों की जानकारी, कॉपर माइंस में लिफ्ट हादसे से सबक लेने पर दिया जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी नगर में मनाया 38वां खान सुरक्षा सप्ताह:कर्मचारियों को दी नियमों की जानकारी, कॉपर माइंस में लिफ्ट हादसे से सबक लेने पर दिया जोर

खेतड़ी नगर में मनाया 38वां खान सुरक्षा सप्ताह:कर्मचारियों को दी नियमों की जानकारी, कॉपर माइंस में लिफ्ट हादसे से सबक लेने पर दिया जोर

खेतड़ी नगर : केसीसी प्रोजेक्ट के सर्विस शाफ्ट मैदान में सोमवार को खान सुरक्षा महानिदेशालय, अजमेर क्षेत्र 1 एवं 2 के तत्वाधान में 38वां खान सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप महानिदेशक (खान सुरक्षा) अजमेर क्षेत्र खान सुरक्षा महानिदेशालय भारत सरकार रजनीश सीगड़ थे। अध्यक्षता केसीसी कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि रजनीश सीगड ने ध्वाजारोह का खान सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया।

रजनीश सीगड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि खान सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी है विषय पर खान सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि थीम से ही पता चलता है कि हम सब को सुरक्षा के प्रति जाग्रत होना होगा। उन्होंने बताया कि अगर खान में कार्य करते समय कोई हादसा होता है तो उस समय कार्य करने वाले ही नही पुरा प्रोजक्ट व परिवार घायल होता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा अपने अंदर से आनी चाहिए, सुरक्षा को लेकर छोटी छोटी बातों को ध्यान में रखा चाहिए, उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को देखना चाहिए मैनेजमेंट ने आपको हेलमेट आईएसआई मार्क का दिया है या कि नही, काम करने से पहले सुरक्षा उपकरण लेकर जाना चाहिए। सीगड़ ने छह माह पूर्व 14 मई को कोलिहान खदान में हुए हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि छह माह बीत जाने के बाद भी अभी तक उस सदमे से कोई बाहर नही आया। उन्होंने बताया कि जिनका रेस्क्यू किया उसकी व्यवस्था ऐसी डगमगाई की वह अभी तक उठ पा रही है।

केसीसी कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्य करते समय सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए, उन्होंने बताया कि केसीसी प्रोजेक्ट की खदान में शुन्य दुर्घटना रखने का लक्ष्य रखा जाता है लेकिन अभी तक खदान इस शुन्य दुर्घटना रेसे में नही पहुंच पाये, ये तभी संभव होगा जब सभी कर्मचारी अधिकारी सुरक्षा को लेकर जाग्रत होगे और सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी है थीम पर कार्य करेंगे।

इस मौके पर लोकेश गोयल के निर्देशन में रविन्द्र कुमार, सतीश सैनी, अमित कुमार चौधरी, रोजा खान, अंजली, प्रिया दीक्षित, तेज प्रकाश, दाऊ दयाल,अमित भारद्वाज ने लघु नाटिका “खदान में सुरक्षा” के माध्यम से सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में दुरई कन्नू पी उप महानिदेशक (विद्यूत), महाप्रबंधक (खदान) पीडी बोहरा, पीताम्बर साहू (टीम लीडर), जगदीश सोढ़ा, शैलेंद्रसिंह शेखावत मौजूद थे। दुरई कन्नू पी, जगदीश सोढा, पीताम्बर साहू से सुरक्षा संबंधित संदेश दिया। शैलेंद्रसिंह शेखावत ने सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस दौरान लोकेश गुप्ता के नेतृत्व में कर्मचारी व अधिकारियों ने नुकड नाटक प्रस्तुत कर सुरक्षा का संदेश दिया। पीडी बोहरा ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। संचालन डा. दीपिका खुराना ने किया।

इस मौके पर संजू सी सेम, एस गुहा, मयूख चटर्जी, एसएम अली, शिवदर्शी, वीके इंद्रा, एके शर्मा, डॉ गोपाल राठी, ऑफिर्सस एसोसिएशन अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना, केटीएसएस महामंत्री बिड़दूराम सैनी, नागेश राजपुरोहित, विपिन शर्मा, भूपेश बंबोरिया, विनायक साहू, सुनील कटेवा, भूषण रोजा, संजय सिंह, राजकुमार बाडेटिया, हसरत हुसैन, राजवीर सिंह, के सीमचलम, राजू लाल जाटव, नरेंद्र गोस्वामी, अवशैष छटबार, कैलाश, अफजल आदि मौजूद थे।

 

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62