नीमकाथाना के रेसर ने ‘बिहारी टार्जन’ को किया चैलेंज:ग्रीस में हुई स्पार्टाथलॉन विजेता अशोक ने किया वीडियो पोस्ट, बोले- दौड़ लगाकर मुझे हराओ
नीमकाथाना के रेसर ने 'बिहारी टार्जन' को किया चैलेंज:ग्रीस में हुई स्पार्टाथलॉन विजेता अशोक ने किया वीडियो पोस्ट, बोले- दौड़ लगाकर मुझे हराओ
नीमकाथाना : नीमकाथाना के धावक अशोक सिंह ने सोशल मीडिया पर फेमस बिहारी टार्जन राजा यादव को रेस के लिए चुनौती दी है। अशोक सिंह ने कहा कि, इस चैलेंज से मैं भारतीय एथलीटों के बीच एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा हूं। इस चुनौती के बाद दोनों के फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है कि क्या राजा यादव अशोक सिंह का चैलेंज स्वीकार करेंगे।
बता दें कि अशोक सिंह ने एथेंस (ग्रीस) में आयोजित दुनिया की सबसे मुश्किल मानी जाने वाली मैराथन में चौथा स्थान हासिल किया था। वहीं बिहार के पश्चिमी चंपारण के रहने वाले राजा यादव, जिन्हें ‘बिहारी टार्जन’ के नाम से जाना जाता है, इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
राजा यादव की इस लोकप्रियता के बीच नीमकाथाना के अशोक सिंह ने एक वीडियो पोस्ट कर उन्हें चुनौती दी। अशोक ने कहा, ‘राजा यादव सोशल मीडिया पर चर्चाओं में हैं, इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वह मेरे साथ दौड़ लगाकर मुझे हराकर दिखाएं।’
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2036016
