[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

35वां खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह के तहत पानी बचाने का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

35वां खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह के तहत पानी बचाने का दिया संदेश

35वां खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह के तहत पानी बचाने का दिया संदेश

खेतड़ी नगर : भारतीय खान ब्यूरो अजमेर क्षेत्र के तत्वाधान में 35वां खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह के तहत एचसीएल की कोलिहान खदान में खनिज, पर्यावरण व जल संरक्षण शपथ समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता थे। अध्यक्षता माइंस मैनेजर राहुल पुरोहित ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में केसीसी महाप्रबंधक (खदान) पीडी बोहरा, निरीक्षण टीम प्रभारी राजीव रंजन, सहायक महाप्रबंधक (गवेषण) डॉ गोपाल राठी, निरंजन साहु, कैलाश व्यास, राकेश आर्य मौजूद थे।

मुख्य अतिथि जीडी गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि धरती पर शुद्ध पानी की मात्रा सिर्फ एक प्रतिशत है जिसकों भी व्यर्थ बहा रहा है, इसी प्रकार पानी का दुरूपयोग होता रहा तो आने वाली पीढी को पानी की एक-एक बुंद के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि केसीसी प्रोजेक्ट ने पर्यावरण संरक्षण के लिए करीब 15 हजार पौधे लगाकर उनकी परवरिश करने का जिमा लिया है। साथ ही बरसात के पानी को जमा करने के लिए करीब दस वर्षा जल संरक्षण के पिट बनाएं गए हैं। इस दौरान कर्मचारी व अधिकारियों ने लघु नाटिका के मार्फत जल बचाने का संदेश दिया। वरिष्ठ प्रबंधक (गंवेषण) राकेशसिंह ने अधिकारियों व कार्मिकों को खनिज, पर्यावरण एवं जल संरक्षण की शपथ दिलवाई। अतिथियों ने खदान परिसर में पौधारोपण कर शार संभाल की शपथ दिलवाई। संचालन केपीएस यादव ने किया।

इस मौके पर प्रबंधक (खदान) बसंत बेनीवाल, सहायक महाप्रबंधक (विधुत) विनोद सिंह शेखावत, जितेंद्र कटियाल, प्रबंधक (खान)शशिकांत भारती, वरिष्ठ प्रबंधक (खान) प्रदीप राज, अनिल बंशीवाल, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) हरीचरण, वरिष्ठ प्रबंधक (गवेषण) राकेश सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (यांत्रिक) विश्वास गिरी, योगेश सैनी, मानस गुंई, राजेंद्र बालदिदिया, ओमप्रकाश चिरानी, वीर प्रकाश , तेजाराम गुर्जर, शिवम शर्मा, नरेंद्र, अंकित जयसवाल सहित कर्मचारी व अधिकारियों ने भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62