[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 30 किलो डोडा चूरा के साथ 2 गिरफ्तार:एक्सीडेंटल कार में लेकर घूम रहे थे नशा, पुलिस ने चेकिंग में पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 30 किलो डोडा चूरा के साथ 2 गिरफ्तार:एक्सीडेंटल कार में लेकर घूम रहे थे नशा, पुलिस ने चेकिंग में पकड़ा

सीकर में 30 किलो डोडा चूरा के साथ 2 गिरफ्तार:एक्सीडेंटल कार में लेकर घूम रहे थे नशा, पुलिस ने चेकिंग में पकड़ा

सीकर : सीकर जिले की धोद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 30 किलो 160 ग्राम डोडा चूरा के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पोस्त सप्लाई करने वाली कार भी जब्त की है।

धोद थाना अधिकारी गिरधारी लाल ने जानकारी देते हुए बताया- पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि गांव कांसली में एक एक्सीडेंट हुई (हुंडई) कार घूम रही है। जिसके बाद पुलिस मौके पर कांसली में पहुंची। पुलिस ने कार को चेक किया तो कार में दो कट्टे पड़े हुए थे। जिनमें 30 किलो 160 ग्राम डोडा चूरा पोस्त भरा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने कार में बैठे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और कार को भी जब्त कर लिया।

आरोपियों की पहचान मलकीत सिंह (20) निवासी बठिंडा, पंजाब व बेअंत सिंह (29) निवासी मोगा, पंजाब के रूप में हुई है। पकड़े गए दोनों बदमाश सीकर में डोडा चूरा सप्लाई करने आए थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सदर सीकर सदर सीआई इंद्राज मरोडिया को दी गई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62