[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जनजातीय गौरव दिवस मनाया:कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, आदिवासी कल्याण की योजनाओं की दी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

जनजातीय गौरव दिवस मनाया:कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, आदिवासी कल्याण की योजनाओं की दी जानकारी

जनजातीय गौरव दिवस मनाया:कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, आदिवासी कल्याण की योजनाओं की दी जानकारी

नीमकाथाना : नीमकाथाना जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय समारोह और संवाद कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर शरद मेहरा की अध्यक्षता में नयाबास गांव में स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पूष्प अर्पित कर की। इस दौैरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गये कैंप का भी निरीक्षण किया।

कलेक्टर शरद मेहरा ने कार्यक्रम में समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। इस मौके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समारोह को वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के अवसर पर धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया गया है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी कल्याण भारत सरकार की प्राथमिकता है। उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका एवं समग्र जनजातीय विकास के लिए केन्द्र सरकार आधारभूत संरचना तैयार करने का कार्य कर रही है।

इस दौरान जिला परिषद के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी सुनील ढाका और सरपंच कमलेश देवी ने पौधा रोपण किया। कार्यक्रम में विधायक सुरेश मोदी, एडीएम भागीरथ शाख, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनय गहलोत, जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम योगी, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक रणजीत मेहराणीया सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles