भगवान बिरसा मुंडा की मनाई जयंति
भगवान बिरसा मुंडा की मनाई जयंति

खेतड़ी नगर : केसीसी प्रोजेक्ट के प्रशासन भवन में शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी कार्यपालक निदेशक जीड़ी गुप्ता ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जीड़ी गुप्ता ने भगवान बिरसा मुंडा के जिवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने में उनका अहम योगदान रहा है। उन्होंने जनजातीय समाज के ऐतिहासिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण हेतु किए गए संघर्ष व देश सेट में किए गए बलिदान को स्मरण कराया।

उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) शिवदर्शी ने संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवम्बर 1875 को झारखंड के उलीहातू गांव में एक साधारण मुंडा परिवार में हुआ था. उनका जीवन बेहद कठिनाइयों से भरा था और उन्हें बचपन से ही आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था। सामाजिक असमानता, अत्याचार और ब्रिटिशर्स ने जनजातियों पर निरंतर हो रहे शोषण ने बिरसा मुंडा के मन को विद्रोह की भावना से भर दिया तथा उन्होंने अंग्रेजों के लागू जमींदारी प्रथा, धर्मांतरण और जनजातियों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज़ उठाई थी। इस मौके पर केसीसी महाप्रबंधक (खदान), सजू सी सेम, एस गुहा, मयुख चटर्जी, राहुलसिंह रॉय, वनेंदु भंडारी, एसएम अली, विपिन शर्मा, अश्वनी गुरावड़िया, जगदीश जोशि, अभिषेक पारीक, मुन्नालाल जैदिया, यशोराज मीणा, राजेश डाढ़ेल, एसएस दईया, राजा आशिष, देवेंद्र, जयप्रकाश, महेंद्र शर्मा बाबूलाल सैनी, मनोज लमोरिया, प्रियंका पारीक, सुधा शर्मा, पार्वती आदि ने बिरसा मुंडा के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी।