घायल मोर का किया इलाज : युवा एकता मंच निराधनू द्वारा घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर का इलाज किया गया
घायल मोर का किया इलाज : युवा एकता मंच निराधनू द्वारा घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर का इलाज किया गया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि करणी माता मंदिर परिसर में एक घायल पक्षी मोर जिसका एक पैर फैक्चर है । सूचना पर युवा एकता मंच निराधनू टीम सदस्य शैलेंद्र चारण ,योगेश कुमावत ,रणजीत सिंह ,संदीप चारण व साथ में डॉ विजय स्वामी मौके पर पहुँच कर प्राथमिक उपचार किया व झुंझुनूं वनविभाग को सूचित किया गया । इसके बाद वनविभाग मलसीसर की टीम को मोर सुपुर्द कर दिया गया ।
गौरतलब है कि इस टीम द्वारा गोसेवा को लेकर भी एक विशेष अभियान चलाया गया है। जिसमे गाँव मे ही एक अस्थाई गौशाला बनाकर लगभग सौ गायो को चारे पानी व उपचार की व्यवस्था दे रहे है जिसमे ग्रामीणों को भरपूर सहयोग मिल रहा है । टीम युवा एकता मंच के सयोंजक रणजीत सिंह शेखावत ने अपील की है किसी को कोई घायल पशु पक्षी दिखाई दे तो वे टीम को सूचित करें ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034801

