[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा:मर्डर के मामले में दो गिरफ्तार, तीनों दोस्त पहले साथ पी शराब, मा से मारपीट नहीं करने को समझाया तो दोस्तों से की गाली गलोच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा:मर्डर के मामले में दो गिरफ्तार, तीनों दोस्त पहले साथ पी शराब, मा से मारपीट नहीं करने को समझाया तो दोस्तों से की गाली गलोच

पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा:मर्डर के मामले में दो गिरफ्तार, तीनों दोस्त पहले साथ पी शराब, मा से मारपीट नहीं करने को समझाया तो दोस्तों से की गाली गलोच

गुढ़ागौड़जी : जिले के गुढ़ा थाना क्षेत्र के छावसरी निवासी युवक की एक दिन पहले हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस हत्या के मामले छावसरी निवासी जितेन्द्र पुत्र मोहर सिंह (37) व मनोज कुमार पुत्र शीशराम (32) को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों मृतक के दोस्त है। वारदात से पहले तीनों साथ बैठकर शराब भी पी थी।पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक अपनी मा से मारपीट करता था। दोनों दोस्तों ने मा से मारपीट नहीं करने के लिए समझाइश की थी। इस बात को लेकर तीनों झगड़ा हुआ था। मृतक सुनील अपने दोस्तों को शराब के नशे में गाली गलोच करने लगा, आपस में मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों ने सुनील से मारपीट की। उसको छोड़कर फरार हो गए। सुनील की मौत हो गई।

थानाधिकारी राम मनोहर ठोलिया ने बताया की मामले की जांच की गई तो तीनों के साथ होने की बात सामने आई। दोनों आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो दोनों हत्या करना स्वीकार कर लिया।

यह था मामला

14 नवम्बर को सीथल गांव में सड़क के पास एक युवक की लाश पड़ी हुई मिली थी। लाश की पहचान गुढ़ा थाना क्षेत्र के छावसरी निवासी 30 साल के सुनील कुमावत पुत्र नथूराम के रूप में हुई। मौके पर एमओबी, एफएसल व डॉग स्क्वायड टीमों ने निरीक्षण किया। सीआई राम मनोहर ठोलिया के नेतृत्व में मुलाजिमों की तलाश में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। जांच में दोनों आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई। 13 तारीख को मृतक सुनील अपने गांव छावसरी से अपने दो दोस्तों के साथ गया था। जितेन्द्र, मनोज और मृतक सुनील तीनों दोस्तों ने एक जगह बैठकर शराब पी।

जितेन्द्र और मनोज ने मृतक को अपनी माँ से मारपीट करने के लिए मना किया तो मृतक सुनील ने शराब के नशे में जितेन्द्र और मनोज को गाली गलौच करनी शुरू कर दी। जिससे दोनों नाराज हो गए। जितेन्द्र और मनोज ने पीट पीट कर हत्या कर दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin