[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में दुकान से चोरी का आरोपी गिरफ्तार:सैनिक कैंटीन स्टोर से राशन का सामान चुराया था, घर पर दबिश देकर पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में दुकान से चोरी का आरोपी गिरफ्तार:सैनिक कैंटीन स्टोर से राशन का सामान चुराया था, घर पर दबिश देकर पकड़ा

खेतड़ी में दुकान से चोरी का आरोपी गिरफ्तार:सैनिक कैंटीन स्टोर से राशन का सामान चुराया था, घर पर दबिश देकर पकड़ा

खेतड़ी : खेतड़ी में सैनिक कैंटीन से चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी से चोरी का माल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे है। घटना 11 नवंबर की रात की है।

सीआई भंवरलाल कुमावत ने बताया कि ढाणी सेढुवाली तन नानूवाली बावड़ी निवासी रोहिताश सैनी ने 12 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि नानूवाली बावड़ी में वो सैनिक कैंटीन स्टोर का संचालन करता है। जिसको वो रात को बंद कर अपने घर चला गया। सुबह आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था और राशन का सामान गायब मिला।

थाने में मामला दर्ज होने के बाद सीकर एसपी भूवन भूषण यादव ने निजामपुर मोड़ चौकी प्रभारी राजवीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सामने आया कि नदी वाली ढाणी का रहने वाले युवक ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने घर पर दबिश देकर राजू सैनी पुत्र रामेश्वर लाल को गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा सैनिक कैंटीन स्टोर से चोरी किए गए सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी भंवरलाल कुमावत, चौकी प्रभारी एचसी राजवीर सिंह, कॉन्स्टेबल मदनलाल, द्वारका प्रसाद आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin