[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विदाई के समय दूल्हे द्वारा दहेज मांगने का मामला:ग्रामीणों ने कलेक्टर- एसपी ऑफिस का घेराव किया, कार्रवाई की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

विदाई के समय दूल्हे द्वारा दहेज मांगने का मामला:ग्रामीणों ने कलेक्टर- एसपी ऑफिस का घेराव किया, कार्रवाई की मांग की

विदाई के समय दूल्हे द्वारा दहेज मांगने का मामला:ग्रामीणों ने कलेक्टर- एसपी ऑफिस का घेराव किया, कार्रवाई की मांग की

नीमकाथाना : नीमकाथाना के शादी के बाद दूल्हे द्वारा 5 लाख रुपए और एक बुलेट गाड़ी दहेज में मांगने के मामले में गांव के लोगों ने कलेक्टर-एसपी ऑफिस का घेराव किया और नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद कलेक्टर शरद मेहरा से पीड़ित परिवार के लोग मिले और ज्ञापन सौंपा। पीड़ित परिवार के लोगों ने लग्न में दिया दहेज का सामान दस्तयाब करवाने की मांग की। कलेक्टर से मिलने के बाद ग्रामीण एसपी कार्यालय में पहुंचे। जहां आईजी सतेंद्र सिंह और एएसपी गिरधारी लाल शर्मा से मिले और कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने बताया कि 12 नवंबर को चला में स्थित पीपली की ढाणी निवासी विक्रम के साथ पीड़िता की शादी हुई थी। विदाई के समय दूल्हे विक्रम ने परिवार के लोगों से 5 लाख रुपए और एक बुलेट बाइक की डिमांड की। उन्होंने बताया कि विदाई समारोह के दौरान जमकर हंगामा किया, महिलाओं और युवतियों से बदतमीजी और गाली गलौज की। दुल्हन की मां ने बताया कि दहेज प्रथा पूरी तरीके से बंद होनी चाहिए।

दुल्हन ने बताया-जब तक लड़की अपने खुद के पैरों पर खड़ी नहीं हो जाती तब तक मां-बाप को उसकी शादी नहीं करनी चाहिए। लड़कियों को घर का छोटा सा छोटा काम सिखाए, उनकी पूरी पढ़ाई करवाए, लड़की खुद सक्षम हो जाए उसके बाद लड़की की शादी करें। जिससे समाज में ऐसे लोग पैदा नहीं होंगे जो दहेज प्रथा को बढ़ावा देते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62