[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में 11 ठेका सफाईकर्मियों को मिले अनुभव प्रमाण पत्र:नगर परिषद में 202 आवेदन आए, 11 कर्मियों को वितरित किए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में 11 ठेका सफाईकर्मियों को मिले अनुभव प्रमाण पत्र:नगर परिषद में 202 आवेदन आए, 11 कर्मियों को वितरित किए

नीमकाथाना में 11 ठेका सफाईकर्मियों को मिले अनुभव प्रमाण पत्र:नगर परिषद में 202 आवेदन आए, 11 कर्मियों को वितरित किए

नीमकाथाना : नीमकाथाना नगर परिषद ने ठेका सफाईकर्मियों को अनुभव प्रमाण पत्र वितरित करने शुरू कर दिए है। गुरुवार को उपसभापति महेश मेगोतिया और कार्यवाहक आयुक्त मामराज जाखड़ ने 11 सफाईकर्मियों को अनुभव प्रमाण पत्र वितरित किए।

उप सभापति महेश मेगोतिया ने बताया कि सफाईकर्मी भर्ती को लेकर नगर परिषद ने अनुभव प्रमाण पत्र जारी किए हैं। ये मामला कई दिनों से लंबित चल रहा था, कई प्रकार की दिक्कतों को दूर करते हुए 11 ठेका सफाईकर्मियों को अनुभव प्रमाण पत्र दिए हैं। अनुभव प्रमाण पत्र के लिए कुल 202 आवेदन नगर परिषद में आए हैं, उनकी जांच की जा रही है। अब तक 50 अनुभव प्रमाण पत्र तैयार किये गए हैं। उपसभापति ने बताया कि जिन लोगों के प्रमाण पत्र बनाए जा रहे है उन लोगों से शपथ पत्र लिया जा रहा है।

उपसभापति ने बताया कि जो लोग इस कार्य में सहयोग नही कर रहे हैं उन लोगों से व्यक्तिगत रूप से बताया गया है कि दस्तावेजों को तैयार करें. जिससे आवेदकों को अनुभव प्रमाण पत्र जारी कर सके। नगर परिषद कार्यालय अवकाश के दिन भी खुला रहेगा, जिससे अनुभव प्रमाण पत्र बनाए जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62