[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शॉर्ट सर्किट से पेंट की दुकान में लगी आग:खराब होने से समय पर नहीं पहुंची दमकल, व्यापारी को हुआ 25 लाख का नुकसान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शॉर्ट सर्किट से पेंट की दुकान में लगी आग:खराब होने से समय पर नहीं पहुंची दमकल, व्यापारी को हुआ 25 लाख का नुकसान

शॉर्ट सर्किट से पेंट की दुकान में लगी आग:खराब होने से समय पर नहीं पहुंची दमकल, व्यापारी को हुआ 25 लाख का नुकसान

चूरू : चूरू जिले की रतनगढ तहसील में बुधवार देर रात रतनगढ़ बस स्टैंड पर स्थित एक पेंट की दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

पालिका उपाध्यक्ष शाहरुख खान ने बताया कि रात करीब 12 बजे बस स्टैंड पर स्थित दीनदयाल पारीक की कलर की दुकान में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद आसपास की दुकानदारों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग की बढ़ती लपटे देखकर व्यापारियों ने रतनगढ नगर पालिका की दमकल को सूचना दी। जो खराब होने के कारण मौके पर नहीं पहुंच पाई। इसके बाद राजलदेसर व रीको इंडस्ट्रियल एरिया से पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना में व्यापारी का करीब 20 से 25 लाख का नुकसान बताया जा रहा है।

सूचना मिलने पर पालिका उपाध्यक्ष शाहरूख खान भी मौके पर पहुंचे। पालिका उपाध्यक्ष शाहरूख खान ने पालिका की दोनों दमकल खराब होने पर पालिका की कार्य शैली पर सवाल उठाए। वहीं, सूचना के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। जिससे आसपास के लोगों में आक्रोश नजर आया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62