[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी-नीमकाथाना सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने से ग्रामीण परेशान:ठेकेदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, सड़क को लेवल करनी की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी-नीमकाथाना सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने से ग्रामीण परेशान:ठेकेदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, सड़क को लेवल करनी की मांग

खेतड़ी-नीमकाथाना सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने से ग्रामीण परेशान:ठेकेदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, सड़क को लेवल करनी की मांग

खेतड़ी : खेतड़ी-नीमकाथाना सड़क मार्ग का निर्माण कार्य अधर में छोड़ देने से आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गुरुवार को ठेकेदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है। विरोध कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि स्टेट हाईवे नंबर 13 खेतड़ी- नीमकाथाना सड़क मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए लेवलिंग के लिए ठेकेदार कंपनी ने नगर पालिका क्षेत्र में कई स्थानों पर प्रमुख रास्तों के सामने खुदाई कर दी, जिससे सड़क का लेवल नीचा हो गया है।

राजकीय अजीत उप अस्पताल के सामने अस्पताल में जाने वाली सड़क और मुख्य बाजार में जाने वाली सड़क की भी खुदाई करने से ऊंचाई लगभग 4 फीट हो गई है। सड़क निर्माण करने वाली कंपनी ने अपने निर्माण कार्य का इस स्थान पर लगभग कार्य पूर्ण कर दिया है, लेकिन दोनों और खुदाई कर इन्हें लेवलिंग करना भूल गए। इसी को लेकर गुरुवार को स्थानीय लोगों ने अजीत हॉस्पिटल के सामने स्वागत द्वार के पास प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने बताया कि तीन-चार महीने पहले अस्पताल के सामने सड़क बनाने के लिए खुदाई की गई थी, जिसे मुख्य बाजार द्वारा जाने वाली सड़क की ऊंचाई लगभग चार फीट हो गई। इससे मुख्य बाजार में जाने वाले भारी वाहन लगभग सभी बंद हो गए, यहां तक की स्कूल बसें भी बंद हो गई है। अभिभावकों को अजीत अस्पताल के पास ही लाकर बच्चों को स्कूल बस में बैठाना पड़ता है। सड़क की ऊंचाई अधिक होने के कारण हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। स्टेट हाईवे पर प्रतिदिन सैकड़ों भारी वाहन व बसें गुजरती है।

ग्रामीणों ने बताया कि 7 दिन में अस्पताल के सामने व मुख्य बाजार में वाले रास्ते की सड़क को लेवल नहीं किया तो इसके लिए आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर पार्षद हरमेन्द्र चनानिया, गोकुलचंद मेहरड़ा, मनीष कुमार घुमरिया, मुकेश बनेटीवाल, चंद्रजीत शास्त्री, जगमोहन गोठवाल, संतोष बबेरवाल, चौथमल नायक, बजरंग लाल नायक, बबलू सेन, संजय शर्मा, महिपाल कुमावत, सुरेश कुमावत सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62