सड़क हादसे में बच्चे की मौत:घर के बाहर खेलते समय गाड़ी ने कुचला
सड़क हादसे में बच्चे की मौत:घर के बाहर खेलते समय गाड़ी ने कुचला
चिड़ावा : चिड़ावा के भुकाना में एक सड़क हादसे में एक मासूम बालक की मौत हो गई। बच्चे का शव चिड़ावा के सरकारी उप अस्पताल लाया गया। जहां पर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। जिसके बाद गमगीन माहौल में बच्चे का अंतिम संस्कार होगा।

परिजनों की ओर से सुलताना थाने में रिपोर्ट दी गई है। मृतक बच्चे के दादा विद्याधर की ओर से दी गई रिपोर्ट में लिखा है कि उसका पोता दो वर्षीय मुकुंद पुत्र शिवराज सुबह भुकाना में घर के बाहर सड़क के पास खेल रहा था। इसी दौरान एक गाड़ी आई, जिसे सागर पुत्र चला रहा था। गाड़ी सुलताना से चनाना की ओर जा रही थी। अचानक गाड़ी ने बच्चे कुमुद को चपेट में ले लिया। बच्चे को परिजन सुलताना अस्पताल भी लेकर गए। लेकिन बच्चे की जान नहीं बच सकी। इसके बाद शव को चिड़ावा के जिला उप अस्पताल की मॉर्च्युरी लाया गया। जहां पर शव का पोस्टमॉर्टम किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2046121


