सदस्यता अभियान में सर्वव्यापकता व समायोजन का हुआ अनुभव : जिला प्रमुख वंदना आर्य
सदस्यता अभियान में सर्वव्यापकता व समायोजन का हुआ अनुभव : जिला प्रमुख वंदना आर्य

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष बसत शर्मा ने जिला प्रमुख वन्दना आर्य,पूर्व प्रधान विक्रम कोटवाद , मंडल अध्यक्ष दीन दयाल सैनी,संभाग प्रभारी प्रबुद्वजन प्रकोष्ठ रवि आर्य, जिला प्रवक्ता कमल बुढाढरा, पार्षद भागीरथ सैनी, महिला मोर्चा जिला संयोजक सुनीता प्रजापत, नगरमंत्री अतर सिंह, किशन आसेरी जमील खांन को सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत सक्रिय सदस्य बनाया।
इस अवसर पर जिला प्रमुख वन्दना आर्य, संभाग प्रभारी प्रबुद्वजन प्रकोष्ठ रवि आर्य, पूर्व प्रधान विक्रम सिंह कोटवाद, मण्डल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी, जिला प्रवक्ता कमल बुढाढरा, पार्षद भागीरथ सैनी, महिला मोर्चा जिला संयोजक सुनीता प्रजापत, नगरमंत्री अतर सिंह, किशन आसेरी जमील खांन ने सक्रिय सदस्य बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुऐ कहा कि भाजपा में सर्वव्यापक और समायोजन से होता है काम ।उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी वर्गों को सम्मान व अवसर दिया जाता है आज भाजपा बाबा साहब के सपनों को पूरा कर रही है। हम सब कार्यकर्ता मिलकर भाजपा की नितियों को आम जन तक पहुचायेगे। देश व प्रदेश की लोककल्याणकारी नितियो को धरातल पर लागू करेगे एवम् विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुचे इस कार्य को सुगमता से पूर्ण करने का प्रयास करेगे।
कार्यक्रम में बोलते हुऐ जिलाध्यक्ष बंसत शर्मा ने कहा कि सक्रिय सदस्यता अभियान भी सफलता पूर्वक चल रहा है। कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला है। इस अवसर पर भाजयुमो जिला मंत्री जयपाल सिंह टकणेत, जयप्रकाश प्रजापत, नगरमण्डल मंत्री विकास बांठिया, जमील खांन, समीर खांन, हिमाशू सैनी अमीत, रिषिराज सिंह, मनोज तंवर सहित अनेक कार्यकर्ता रहे।