नीमकाथाना में सफाई कर्मचारियों का धरना समाप्त:प्रशासन से वार्ता के बाद बनी सहमति, कल से सुचारु होगी सफाई व्यवस्था
नीमकाथाना में सफाई कर्मचारियों का धरना समाप्त:प्रशासन से वार्ता के बाद बनी सहमति, कल से सुचारु होगी सफाई व्यवस्था

नीमकाथाना : नीमकाथाना नगर परिषद के बाहर चल रहा सफाई कर्मचारीयो धरना मंगलवार को समाप्त कर दिया गया। अब बुधवार से शहर में सफाई व्यवस्था पटरी पर लौट सकेगी।
इससे पूर्व देर शाम कलेक्टर शरद मेहरा ने वाल्मीकि समाज के एक प्रतिनिधि मंडल को वार्ता के लिए बुलाया। इसमें एएसपी गिरधारी लाल शर्मा, उपसभापति महेश मेगोतिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष त्रिलोक चंद दीवान समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। वार्ता में प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के बीच विभिन्न मुद्दो पर सहमति बनी।
इसके बाद धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को नगर परिषद के आयुक्त मामराज जाखड़, उपसभापति महेश मेगोतिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष त्रिलोकचंद दीवान, भाजपा नेता जेपी लोढ़ा ने मिठाई खिलाकर धरना समाप्त करवाया।
उपसभापति महेश मगोतिया ने बताया कि एक दिन पहले नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारियों की पेन डाउन हड़ताल खत्म करवाई थी और आज दोपहर बाद सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म करवाई गई है। अब दोनों में सामंजस्य बनाकर शहर की व्यवस्था में सुधार करवाया जाएगा और आपसी मतभेद दूर करवाएं जाएंगे।