[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने किया जिला स्तरीय डायमंड जुबली स्काउट गाइड मिनी जम्बूरी के लोगो का विमोचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने किया जिला स्तरीय डायमंड जुबली स्काउट गाइड मिनी जम्बूरी के लोगो का विमोचन

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने किया जिला स्तरीय डायमंड जुबली स्काउट गाइड मिनी जम्बूरी के लोगो का विमोचन

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को जिला कलक्टर कक्ष में भारत स्काउट व गाइड के गठन के 75 वीं एनीवर्सरी सेलिब्रेशन के उपलक्ष में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, जिला मुख्यालय के तत्वावधान में 29 नवंबर, 2024 से 04 दिसंबर, 2024 तक जिले के एसबीडी राजकीय महाविद्यालय, सरदारशहर में प्रस्तावित जिला स्तरीय डायमंड जुबली मिनी जम्बूरी के लोगो का विमोचन किया।

स्काउट सीओ महिपाल सिंह तंवर ने बताया कि इस मिनी जम्बूरी में रोवर रेंजर भी भाग लें सकेंगें। मिनी जम्बूरी में लगभग 2500 स्काउट गाइड भाग लेंगें। मिनी जम्बूरी में स्काउट गाइड की शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक, आध्यात्मिक एवं भावनात्मक क्षमताओं का विकास करते हुए एक उत्तरदायी नागरिक के रूप में विकसित करने संबंधी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बालक -बालिकाओं को विश्व भ्रातृत्व, परस्पर प्रेम, सहयोग, टोली भाव एवं राष्ट्रीय भावात्मक एकता के खुले पाठ पढ़ने व अभ्यास के सुअवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

इस दौरान स्थानीय संघ सरदारशहर सचिव बाबूलाल स्वामी, सुरेश कुमार घोटड़, विनोद मीणा, गाविन्द प्रसाद गौड़, ललित कुमार वर्मा सहित सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62