अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी:युवक की मौत, सरदारशहर से घर लौटते समय हुआ हादसा
अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी:युवक की मौत, सरदारशहर से घर लौटते समय हुआ हादसा
सरदारशहर : सरदारशहर के हरियासर घड़सोतान गांव के पास रविवार शाम करीब 4 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। एंबुलेंस से शव को अस्पताल ले जाया गया। जहां परिजनों की मौजदूगी में पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

हेड कॉन्स्टेबल प्रतापसिंह ने बताया कि ढाणी दूदगिरी निवासी रेवंतगिरी गोस्वामी ने रिपोर्ट दी है कि मेरे भाई रामचंद्र गोस्वामी का बेटा मनोज गोस्वामी अपनी बाइक लेकर निजी कार्य से रविवार को सरदारशहर आया था। सरदारशहर से अपना काम करके वापस बाइक पर सवार होकर गांव जा रहा था। हरियासर घड़सोतान गांव के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वाहन चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035434
